Firozabad News: एसओजी सिपाही बनकर कास्टेबल कर रहा था अवैध वसूली,एसएसपी ने खिलाई जेल की हवा

उत्तर प्रदेशFirozabad News: एसओजी सिपाही बनकर कास्टेबल कर रहा था अवैध वसूली,एसएसपी ने...

Date:


Firozabad News: एसओजी सिपाही बनकर कास्टेबल कर रहा था अवैध वसूली,एसएसपी ने खिलाई जेल की हवा

फिरोजाबाद। खाकी पहन अमीर होने की चाहत रखने वाले सिपाही को अवैध वसूली में लिप्त पाए जाने पर एसएसपी ने निलंबित करते हुए जेल भेज दिया है। इसमें दूसरे एक सिपाही पर भी अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं। फिरोजाबाद एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। इससे पुलिस विभाग(Police Department) में खलबली मची हुई है।

Read also: रामदास ने तमिलनाडु सरकार से राज्य पुलिस विभाग द्वारा अपोलो के साथ किए गए समझौते को रद्द करने का आग्रह किया

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि नगला खंगर थाने पर तैनाती सिपाही संजीव कुमार ने आठ मार्च को नगला मोती निवासी युवक को बाइक चोरी करने के आरोप में उसके घर से थाने पर लाकर मारपीट की थी। सिपाही ने युवक से दो लाख रुपये की वसूली की थी। पीड़ित युवक ने एसएसपी से शिकायत की थी। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सिपाही संजीव कुमार के खिलाफ नगला खंगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित सिपाही को जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। मामले की विवेचना नगला खंगर तेजवीर सिंह कर रहे हैं।

Read also: कर्नाटक विधान परिषद अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने पर पुलिस निरीक्षक निलंबित

दूसरा मामला थाना दक्षिण क्षेत्र का है। थाने पर तैनात सिपाही उग्रसेन ने मारपीट के एक मामले में आरोपित को छोड़े जाने के नाम पर 10 हजार रुपये की अवैध वसूली कुछ दिन पहले की थी। उसे भी निलंबित कर दिया गया है। पिछले साल सितंबर में शिकोहाबाद क्षेत्र के शराब ठेकेदार से अवैध वसूली के मामले में एक दारोगा और सिपाही को जेल भेजा गया था। पिछले साल अक्टूबर में डिलीवरी वाहन चालक से चोरी किए गए रुपये को लूटने के मामले में सिरसागंज थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार, सिपाही राजेश कुमार, सुरेंद्र और पुलिस वाहन चालक बाल कूष्ण को रसूलपुर थाने की पुलिस ने जेल भेजा था। एसएसपी ने बताया कि अवैध वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related