मुंबई के अस्पताल में लगी आग, 10 की मौत

फीचर्डमुंबई के अस्पताल में लगी आग, 10 की मौत

Date:


मुंबई के अस्पताल में लगी आग, 10 की मौत

  • कोविड मरीजों का किया जा रहा था उपचार,- और भी शव मिलने की आशंका
  • माॅल की पहले तल पर लगी आग, तीसरी मंजिल पर बने हाॅस्पिटल तक पहुंची

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार तड़के एक निजी कोविड-19 हाॅस्पिटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गयी। भीषण आग को बुझाने के लिये दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग में और भी लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। यह हाॅस्पिटल एक माॅल की तीसरी मंजिल पर बना हुआ था और आग माल के प्रथम तक से शुरू होकर अस्पताल तक पहुंच गयी थी।

मुंबई के भानुप इलाके में स्थित एक माल की तीसरी मंजिल पर एक प्राइवेट कोविड अस्पताल में 76 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा था। शुक्रवार तड़के लगी माल के प्रथम तल पर आग ने देखते ही देखते पूरे अस्पताल को अपनी चपेट मेें ले लिया। सूचना मिलने पर पहुुंची दमकल विभाग की 22 गाड़ियों ने आग बुझाने के साथ अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया। मरीजों को आग से निकाल कर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आग लगने के समय सात मरीज वेंटिलेटर पर थे।

माल की तीसरी मंजिल पर चल रहा था हाॅस्पिटल

राजधानी क्षेत्र में एक माॅल की तीसरी मंजिल पर हाॅस्पिटल का संचालन किये जाने से सभी हैरत में हैं। मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मैंने पहली बार माॅल में एक अस्पताल देखा है। यह बहुत गंभीर स्थिति है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related