पुणे के केमिकल प्लांट में लगी आग, 15 लोगों की मौत, दो लापता

फीचर्डपुणे के केमिकल प्लांट में लगी आग, 15 लोगों की मौत, दो...

Date:


पुणे के केमिकल प्लांट में लगी आग, 15 लोगों की मौत, दो लापता

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे शहर के एक केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने इस घटना में कंपनी के 15कर्मचारियों की मौत होने की पुष्टि की है जबकि दो लोग लापता हैं. पुणे के घोटावडे फाटा में एक कंपनी की सैनिटाइजर के निर्माण की इकाई में भीषण आग लग गई. स्थानीय दमकल विभाग ने बताया कि आग लगने के समय यूनिट के अंदर 37 कर्मचारी काम कर रहे थे. 20 श्रमिकों को बचा लिया गया है. अब तक 15 के शव बरामद किए जा चुके हैं.

आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय दमकल विभाग के बहुत सारे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं. जानकारी के अनुसार, पुणे में एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में कम से कम छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं हैं.

अग्निशमन विभाग ने कहा है कि मौके पर 15 लोगों के शव मिले हैं. दो लोग लापता हैं. अग्निशमन विभाग के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात 37 कर्मचारियों में से 20 को बचा लिया गया है. अग्निशमन विभाग ने कहा है कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है. मौके पर आठ फायर टेंडर्स मौजूद हैं. लापता लोगों की तलाश जारी है.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पुणे की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है. इस घटना में हताहत हुए सभी लोगों एवं उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ एवं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...