पश्चिम बंगाल के तीन ज़िलों में वज्रपात से 20 लोगों की मौत

फीचर्डपश्चिम बंगाल के तीन ज़िलों में वज्रपात से 20 लोगों की मौत

Date:


पश्चिम बंगाल के तीन ज़िलों में वज्रपात से 20 लोगों की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में वज्रपात से अलग-अलग जिलों में 20 लोगों की मौत हो गई. ये मौतें 3 जिलों में हुई हैं. दक्षिण बंगाल में सोमवार दोपहर बाद से कोलकाता समेत कई जिलों में भारी वज्रपात देखने को मिला. इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश भी हुई है. बिजली गिरने से मुर्शिदाबाद में 9, हुगली में 9 और पश्चिम मिदनापुर जिले में 2 लोगों की मौत हो गई थी.

पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की
पश्चिम बंगाल में हुए आकाशीय कहर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. पीएम मोदी ने हादसे में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की दुआ भी की है. पीएम ने अपने ट्वीट किया है, ‘पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से जिन लोगों के अपनों की मौत हुई है, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं. प्रार्थना है कि जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हों.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...