महाकुम्भ में फिर लगी आग, सेक्टर 8 के टेंट हुए ख़ाक

उत्तर प्रदेशमहाकुम्भ में फिर लगी आग, सेक्टर 8 के टेंट हुए ख़ाक

Date:

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है। इस बार आग महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 8 में लगी है। महाकुम्भ में आग लगने की यह पांचवीं घटना है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। अधिकारियों के दावे के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले भी महाकुंभ मेले में आग लग गई थी। उस समय इस आग के कारण महाकुंभ सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडाल जलकर राख हो गए थे। उस घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था।

आग लगने की ताजा घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह आग कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए टेंटों में लगी थी। पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले भी जो आग लगी थी वो भी कल्पवासियों द्वारा खाली किये गए टेंटों में लगी थी.

फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। महाकुंभ में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मेला क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर कई बार आग लग चुकी है। महाकुंभ शुरू होने के 7वें दिन पहली आग की घटना सामने आई थी। वह घटना सेक्टर 19 में हुई थी। कई टेंट जल गए थे और कई सिलेंडर भी फट गए थे। उसके बाद 9 फरवरी को सेक्टर 9 में रह रहे कल्पवासियों के टेंट में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई थी। फिर 13 फरवरी को दो अलग-अलग जगहों पर आग लग गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...