अगर आप बिना किसी कारण के हर दिन थकान होती है तो इसका मतलब है की आपकी दिनचर्या में, खानपान में या जीवनशैली में कुछ गड़बड़ी जरूर है। वहीं आजकल के उतार-चढ़ाव वाले मौसम की वजह से भी ये परेशानी हो सकती है | आज हम आपको कुछ तरीके बातयेंगे जिससे ये समयस्या दूर हो सकती है:
खानपान संतुलित रखें, भोजन में कई प्रकार के अनाज शामिल करें, खासकर मोटे अनाजों को खानपान में जरूर शामिल करें |
शुगर वाले खाद्य पदार्थो का कम से कम सेवन करें। इसके अलावा कैफीनयुक्त चीजों का सीमित मात्रा में सेवन करें और साथ में नमक का अधिक सेवन नुकसानदेह होता है तो उसको भी सीमित मात्रा में सेवन करें।
विशेषज्ञों का माना है की ऑयली व मिर्च-मसाले वाले खाद्य पदार्थो को सीमित मात्रा में शामिल करना चाहिए, बल्कि ऐसा भोजन करें, जो आसानी से पच जाए।
Read also: कोरोना वैक्सीन की डोज़ मिक्स करना खतरनाक ट्रेंड , WHO ने चेताया
रोजाना सात-आठ गिलास पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से शरीर अच्छी तरह हाईड्रेट रहेगा और पानी की कमी भी नहीं होगी |
प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के सूखे मेवों का भी सेवन करें और मौसमी हरी सब्जियों का सुबह-शाम सेवन करें। खासकर पालक, कद्दू, लौकी आदि का सेवन जरूर करें |

