कोरोना वैक्सीन की डोज़ मिक्स करना खतरनाक ट्रेंड , WHO ने चेताया

फीचर्डकोरोना वैक्सीन की डोज़ मिक्स करना खतरनाक ट्रेंड , WHO ने चेताया

Date:


कोरोना वैक्सीन की डोज़ मिक्स करना खतरनाक ट्रेंड , WHO ने चेताया

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 वैक्सीन के मिक्सिंग और मैचिंग को लेकर वार्निंग जारी की है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि अभी कोई भी वैक्सीन को मिक्स कर डोज़ ना लें, ये खतरनाक हो सकता है।

खतरनाक ट्रेंड
सोमवार को संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अलग-अलग कंपनियों के बने वैक्सीन का इस्तेमाल पहले और दूसरे डोज के तौर पर करना एक खतरनाक ट्रेंड है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से साफ किया गया है कि इस मिक्सिंग के क्या परिणाम होते हैं, फिलहाल इसके बारे में कोई डेटा उपलब्ध नहीं है।

इम्यून को बढ़ाने के लिए अपनाया जा रहा है तरीका
दरअसल, अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन को मिलाने और मैचिंग करने का यह तरीका इम्यून को बढ़ाने के लिए किया जाता है। फाइजर, एस्ट्रेजेनेका, स्पूतनिक, इन सभी वैक्सीनों के दो डोज दिये जा रहे हैं। सभी कंपनियों के वैक्सीन के डोज के बीच का समय अंतराल अलग-अलग है। स्पूतनिक वी लाइट और जॉनसन एंड जॉनसन के वैक्सीन का सिर्फ एक डोज ही दिया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...