लखनऊ। आगामी 25 मार्च को उप्र के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दूसरी बार शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। योगी के इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में देश भर से वीआईपी लोग शामिल होने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में लखनऊ सहित तमाम वो हाईवे और स्टेट हाईवे पर भारी वाहन दबाव होने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बदला गया है। अगर आप भी लखनऊ या उसके आसपास के जिले में जाने की सोच रहे हैं तो कृपया जाने से पहले यह जरूर जान ले कि किन सड़कों पर व्यवस्था बदली गई है। राजधानी के पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार 25 मार्च की सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के आने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

Read also: योगी के दोबारा ताज पोशी की तैयारी, विधायक दल के नेता का आज होगा चुनाव

सुभाष चंद्र शाक्य डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि आम लोगों के लिए शहीद पथ पूरी तरह से बंद रहेगा। बड़े और छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान बनाया है। 25 मार्च को प्रात: सात बजे से बड़े और नौ बजे से छोटे वाहनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए जाएंगे।
Read also: योगी ने भाजपा नेतृत्व के साथ सरकार गठन पर चर्चा की

बाहरी जिलों से आने वाले वाहन :
- अयोध्या और बाराबंकी की ओर से लखनऊ आने वाले वाहन अहमदपुर चौकी, इंदिरा नहर पार करके बीबीडी, मटियारी पुल, चिनहट चौराहा, कमता, रोलेक्स, पॉलीटेक्निक चौराहे से मुड़कर गंतव्य जा सकेंगे।

- सुल्तानपुर से आने वाले वाहन गोर्साइंगंज मोड़ से सीधे खुर्दही बाजार से दाहिने मुड़कर इंदिरा नहर के किनारे से अयोध्या रोड होते हुए बीबीडी, मटियारी पुल के ऊपर, चिनहट चौराहा, कमता , पॉलीटेक्निक चौराहा से दाहिने/बाएं मुड़कर जा सकेंगे।

