Weather Update: भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री के पार,

फीचर्डWeather Update: भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री के पार,

Date:


Weather Update: भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री के पार,

मेरठ। मेरठ सहित पूरे प्रदेश में मौसम के साथ गर्मी तेवर दिखाने लगी है। मार्च के अंतिम दिनों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। मौसम विभाग ने अब कल यानी 30 मार्च से हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। आने वाले सप्ताह में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। इस समय पूरे प्रदेश में मौसम का रुख बेहद सख्त है। माना जा रहा है कि आने वाले पखवारे से हीट वेव अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

Weather Update: भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री के पार,
Image Credit: Naeem

Read also: Summer Healthy Tips: गर्मी में करे इन 3 फलों का सेवन!!

Weather Update: भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री के पार,
Image Credit: Naeem

इस समय प्रदेश में सबसे गर्म जिले की बात करें तो वाराणसी का तापमान सबसे अधिक रहा है। मेरठ मोदीपुरम स्थित कृषि अनुसंधान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आज से पूरे प्रदेश में मौसम करवट लेगा। तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी बढ़ेगी। अप्रैल के पहले हफ्ते से करीब 20 किमीर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।

Weather Update: भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री के पार,
Image Credit: Naeem

Read also: Weather News: बढ़ रही तेजी से गर्मी के बीच अब Heat Wave की चेतावनी

Weather Update: भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 डिग्री के पार,
Image Credit: Naeem

आने वाले दिनों में मेरठ सहित अन्य जिलों का तापमान 41 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। आज दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई है। इस बीच अभी पूरे अप्रैल तक बारिश की दूर तक कोई संभावना नहीं नजर आ रही है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। आने वाले दिनों में गर्म हवाएं लोगों को बेहाल करेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...