मेरठ। अमेहड़ा ओर छज्जुपुर के किसानों की जमीन रेल लाइन के तहत 35 मीटर किसानों को मुआवजा देकर अधिग्रहण की गई थी। रेलवे ने अपनी सीमा में खम्बे लगाए थे। अब पिछले 4 5 दिनों से रेलवे अपनी सीमा से बाहर होकर किसानों की सीमा में अपनी जमीन बता रहा है। इतना नही रेलवे के अधिकारी इस पर कब्जा करना चाहते हैं। किसानों ने इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिला अध्य्क्ष अनुराग चौधरी को अनुराग चौधरी को दी।
जिस पर आज सैकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता और किसानों ने मण्डल सदर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद से मिलकर उनसे कहा कि जबरदस्ती किसी किसान की जमीन नहीं लेने दी जायेगी। अगर इस प्रकार जमीन ली जायेगी तो किसान यूनियन एक बड़े संघर्ष के लिए तैयार रहेगी। इस पर तहसीलदार सदर ने अपने नेतृव में प्रकरण की जांच एवम नापतोल कराने का आश्वान दिया। इस दौरान हर्ष चाहल, डीके,मोनू, आदेश,अभिषेक ,रामपाल ,महिपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

