Crime News: जमीनी विवाद में किसान की हत्या, आरोपी फरार

फीचर्डCrime News: जमीनी विवाद में किसान की हत्या, आरोपी फरार

Date:


Crime News: जमीनी विवाद में किसान की हत्या, आरोपी फरार

मेरठ। जमीनी विवाद में आज फिर से एक और हत्या कर दी गई। बता दें पिछले एक महीने में जमीनी विवाद के चलते मेरठ सहित आसपास के जिलों में करीब 6 हत्याएं हो चुकी हैं। आज जिल के जानी थाना अंतगर्त गांव कलंजरी में जमीनी विवाद को चलते किसान की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लाश का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके से खून से सना फावड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Read also: 50 लाख के जमीनी विवाद में सौतेले भाई का अपहरण

जानी थाना अंतगर्त गांव कलंजरी के रहने वाले इन्द्रवीर सिंह आज सुबह अपने खेत गए थे। इंद्रवीर सिंह खेत पर काम कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर ही थोड़ी दूर पर तीन लोगों ने उनको रोक लिया। पहले तो कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद तीनों ने फावड़े से इंद्रवीर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। जिससे वो लहुलुहान होकर गिर गया। हमलावार यहां भी नहीं रूके और उन्होंने फावडे से वार कर घायल इंद्रवीर की गर्दन अलग कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related