Dehradun News: पढ़ाई शुरू कर जानूंगी संसदीय प्रक्रिया के नियम—कानून : ऋतु खंडूरी

फीचर्डDehradun News: पढ़ाई शुरू कर जानूंगी संसदीय प्रक्रिया के नियम—कानून : ऋतु...

Date:


Dehradun News: पढ़ाई शुरू कर जानूंगी संसदीय प्रक्रिया के नियम—कानून : ऋतु खंडूरी

देहरादून। भाजपा ने ऋतु खंडूरी (Ritu Khanduri) को विधानसभा अध्यक्ष बनाया है। इससे ऋतु ही नहीं अन्य महिला जनप्रतिनिधि भी उत्साहित हैं। इससे कांग्रेस की महिला विधायक भी उत्साहित हैं। दोनों के दल भले ही अलग—अलग हो। लेकिन दोनों ही दलों की महिला विधायकों ने ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूरी का कहना है कि वे इससे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष एक बहुत ही संवैधानिक दायित्व वाला पद है। उन्होंने कहा कि वे इस पद की गरिमा बनाए रखने के लिए निष्पक्षता और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करेंगी। ऋतु दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंची हैंं इस कारण से पार्टी ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाने का निर्णय किया है।

Read also: Uttarakhand News: एक बार फिर से हिंदुत्व के बहाने 2024 का एजेंडा तैयार करने में जुटी भाजपा

ऋतु खंडूरी (Ritu Khanduri) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रिमंडल के अधिकांश साथियों की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसक बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी ने स्पीकर पद के योग्य समझा। वो इसकी आभारी रहेंगी।

Read also: Uttarakhand Election News: उत्तराखंड के लिए अब चर्चा में आया इस महिला विधायक का नाम,गर्म हुआ चर्चाओं का बाजार

उन्होंने कहा कि यह विधायी और संसदीय गरियमामयी पद है। इसके नियम और कानून अलग होते हैं। इसलिए इनको जानने के लिए वो पहले पढ़ाई करेंगी। इसी के बाद वे ठीक तरह से इमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...