लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly election 2022) के परिणाम नतीजों के बाद भाजपा पूर्ण रूप से बहुमत प्राप्त कर एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। राज्य के इतिहास में यह 37 साल बाद हो रहा है कि जबकि कोई पार्टी दोबारा से सत्ता में बहुमत के साथ आई और सरकार बना रही है। राज्य के इतिहास में 37 साल बाद ये रिकार्ड भी भाजपा ही बना रही है। प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। भाजपा राज्यपाल के पास जाकर औपचारिक रूप से प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
Read also: जीत के जश्न के साथ हार की समीक्षा भी कर रही है भाजपा
भाजपा पहले अपने विधायक दल के नेता का चयन करेगी। इसके लिए आगामी 24 मार्च को ही राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ सहायक पर्यवेक्षक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में भाजपा के 255 विधायक अपनने नेता का चुनाव करेंगे।
लखनऊ के लोकभवन में होने वाली इस बैठक में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। भाजपा के इस विधायक दल की बैठक में कार्यकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दल का नेता चुने जाने की औपचारिकताएं निभाई जाएगी। विधायक दल के नेता के चयन पश्चात विधायकों का दल प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास जाकर उप्र में सरकार बनाने का दावा रखेगा।
Read also: Yogi Adityanath: योगी के शपथ ग्रहण समारोह के कारण टली सपा की विधायक दल की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) गोरखपुर में होली मनाने के बाद अब लखनऊ वापस आ गए हैं। उनके आने के बाद से ही शपथ ग्रहण तैयारियों ने तेजी पकड़ी है।

