UP Board Results: 10वीं व 12वीं के नतीजे जारी, 10वीं में 99.54 और 12वीं 97.88 फीसदी छात्र पास

उत्तर प्रदेशUP Board Results: 10वीं व 12वीं के नतीजे जारी, 10वीं में 99.54...

Date:


UP Board Results: 10वीं व 12वीं के नतीजे जारी, 10वीं में 99.54 और 12वीं 97.88 फीसदी छात्र पास

लखनऊ: यूपी बोर्ड ने आज अपने 10वीं, 12वीं 2021 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड की घोषणा के हिसाब से इस बार 10वीं में 99.52 और 12वीं 97.88 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के लगभग 56 लाख छात्र-छात्राओं के नतीजे बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करवाया गया है। साथ ही यह रिजल्ट यूपी रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर भी जारी किया गया है।

कोरोना महामारी को मद्देनज़र रखते हुए एक तरफ जहाँ बोर्ड ने इस बार इंटर रिजल्ट में 62,506 उम्मीदवारों को जनरल प्रमोशन दिया है तो वहीँ, कक्षा 10वीं में 82,238 अभ्यर्थियों को जनरल प्रमोशन दिया है।

विद्यार्थी अपने रिजल्ट की डिजिटल कॉपी भारत सरकार के डिजीलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। तो आइये आपको बताते हैं की कैसे चेक कर सकते है आप अपना रिजल्ट।

कक्षा 12 यूपी बोर्ड परिणाम 2021 इंटरमीडिएट की ऑनलाइन जांच करने के लिए उन्हें निम्नलिखित जानकारियों की आवश्यकता होगी।

नेशनल टॉपर बनने की ख्वाहिश ने अदिति को दिलाये 99.8 प्रतिशत मार्क्स

रोल नंबर
स्कूल कोड

स्क्रूटनी नहीं, देने होंगे एग्जाम

इन लिंक्स पर UP Board के विद्यार्थी चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

वहीँ, बोर्ड द्वारा जिन छात्रों को रोल नंबर नहीं पता उनके लिए रोल नंबर चेक करने का लिंक बीती शाम ही एक्टिवेट कर दिया था। हाईस्कूल के बच्चों के लिए उनके रोल नंबर उनके स्कूलों को भेज दिए गए है। स्टूडेंट्स को सलाह है कि वह अपने स्कूल से अपना रोल नंबर पता कर लें। क्योंकि इसके बिना आप रिजल्ट नहीं देख सकते। अगर आपके पास रोल नंबर नहीं है तो हम आपको रोल नंबर डाउनलोड करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाना होगा। यहां होम पेज पर ‘महत्वपूर्ण सूचना एंव डाउनलोड सेक्शन’ पर जाएं। इसके बाद ‘हाई स्कूल परीक्षा वर्ष-2021 के परीक्षार्थियों द्वारा अपना अनुक्रमांक जानने के लिए वहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें। जिसके बाद छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर डाल कर अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
बता दें कि Covid19 महामारी की वजह से यूपी बोर्ड ने High school और Intermediate की परीक्षाओं को इस सत्र मे रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश मे कक्षा 12 के 29 लाख 94 हजार 312 और कक्षा 10 के 26 लाख 9 हजार 501 छात्र-छात्राओं को ऊप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद UPMSP द्वारा नए फार्मूले के तहत तैयार किये गये यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 का इंतजार बेसब्री से था।

  • Results.nic.in
  • upresults.nic.in 2021
  • upmsp.edu.in 2021
  • results.upmsp.edu.in 2021
  • Upmspresults.nic.in

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related