बसपा-कांग्रेस तय करें लड़ाई किससे है हमसे या भाजपा से- अखिलेश यादव

उत्तराखंडबसपा-कांग्रेस तय करें लड़ाई किससे है हमसे या भाजपा से- अखिलेश यादव

Date:


बसपा-कांग्रेस तय करें लड़ाई किससे है हमसे या भाजपा से- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा-कांग्रेस को पहले ये तय कर लेना चाहिए कि उनकी लड़ाई किससे है हमसे या भाजपा से। Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने इसके साथ यह भी साफ किया कि सपा 2022 के विधानसभा चुनाव मे किसी भी बड़ी पार्टी से गठबंधन करने के विचार मे नही है ।

उन्होंने कहा कि UP चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी सभी छोटी-छोटी पार्टियों को एक साथ लाने का प्रयत्न कर रही है जिससे कि BJP को शिकश्त दी जा सके। ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाले भागीदारी संकल्प (SBSP) मोर्चा के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक उनसे किसी भी प्रकार की कोई बात नहीं हुई है ।

अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) से गठबंधन की बात पर कहा कि हम चाहते हैं सभी छोटी पार्टियां एक साथ आएं और मिलकर भाजपा BJP खिलाफ लड़ें।

UP में School-College खोलने की करें तैयारी-सीएम योगी

बसपा व अन्य पार्टियों द्वारा ब्राह्मणों को साधने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ी जातियों के सम्मेलन कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले हमने एक तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया था जिसके तहत प्रदेश की 150 विधानसभा सीटें आती हैं।

अमित शाह ने लखनऊ में फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का किया शिलान्यास

साथ ही उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्रा जी (छोटे लोहिया) की जयंती पर एक यात्रा का आयोजन किये जाने की बात कही। इसके बाद 15 अगस्त से भाजपा सरकार की सच्चाई जनता को बताने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...