जाकिर नाइक की संस्था से जुड़े हैं धर्मांतरण मामले के तार

फीचर्डजाकिर नाइक की संस्था से जुड़े हैं धर्मांतरण मामले के तार

Date:


जाकिर नाइक की संस्था से जुड़े हैं धर्मांतरण मामले के तार

नई दिल्ली: यूपी ATS की टीम को धर्मांतरण से जुड़े मामले के तार जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन से जुड़ते हुए मिले हैं. इस मामले में गिरफ्तार उमर गौतम और काजी जहांगीर से हुई पूछताछ में पता चला है कि जाकिर नाइक की फाउंडेशन से जुड़े फैज सैय्यद से उमर के करीबी संबंध हैं. खबर के मुताबिक जाकिर की संस्था प्रतिबंधित होने से पहले इस्लामिक यूथ फाउंडेशन को फंडिंग करती थी. इस फाउंडेशन से जुड़े लोग भी उमर के संपर्क में थे. UP ATS की जांच में पता चला है कि धर्म परिवर्तन का ये खेल पिछले 2 सालों से चल रहा था. खास तौर पर स्टडेंट्स और यूथ को निशाना बनाया जा रहा था.

33 लोगों की मिली लिस्ट
इस्लामिक दावा सेंटर के जरिए उमर गौतम अब तक बड़ी संख्या में लोगों का धर्म बदलवा चुका है. जांच एजेंसी को अब तक 33 लोगों की लिस्ट भी मिली है. इस लिस्ट में दिल्ली,यूपी, गुजरात, एमपी और बिहार के कई युवाओं के नाम भी शामिल हैं. धर्म परिवर्तन के फॉर्म पर जहांगीर काजी का नाम छपा हुआ है. जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी 2020 से 12 जीन 2021 तक 33 लोगों का धर्म बदलवाया जा चुका है. जिनमें 18 महिलाएं और 15 आदमी शामिल हैं.

गैंग में हैं एजुकेटेड लोग
जांच से ये भी पता चला है कि धर्मांतरण कराने वाले सभी लोग अच्छे खासे पढ़े लिखे हैं. सबके पास अच्छी डिग्रियां हैं. सिर्फ बुलंदशहर का नावेद ही कम एजुकेटेड है. बाकी सभी के पास इंजीनियरिंग और मेडिकल समेत कई डिग्रियां हैं. कई लोग इस गैंग के झासे में आकर अपना धर्म बदलवा चुके हैं.

Read also: सनातन धर्म की कुरीतियों को बताकर किया ब्रेनवाॅश

लोगों से हलफनामा भी लिया
खास बात ये है कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इस्लामिक दावा सेंटर ने धर्मांतरण करने वालों से एक एफिडेविट भी लिया है. जिसमें साफ लिखा है कि वे लोग बिना किसी लालच और दबाव के इस्लाम कुबूल कर रहे हैं. लिस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक जहांगीर काजी ने दिल्ली के 14 लोगों का धर्म बदलवाया था. इसके साथ ही यूपी के कई जिलों के 9 लोगों के फॉर्म भी जांच एजेंसी को मिले हैं. ये गैंग मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात, असम, झारखंड के लोगों का भी धर्म बदलवा चुका है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...