Nagpur test पर टीम इंडिया ने कसा शकंजा, राहुल ने जड़ा शतक

फीचर्डNagpur test पर टीम इंडिया ने कसा शकंजा, राहुल ने जड़ा शतक

Date:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी गिरफ्त काफी मजबूत कर ली है. टीम इंडिया को पहली पारी में 144 रनों की बढ़त हासिल हो गयी है और उसके अभी तीन विकेट शेष हैं. क्रीज़ पर रविंद्र-जडेजा और अक्षर पटेल की जोड़ी 81 रनों की नाबाद साझेदारी बनाकर क्रीज़ पर मौजूद है. दोनों ही बल्लेबाज़ अपने अर्धशतक पूरे कर चुके हैं. टीम इंडिया की नागपुर के विकेट पर इतनी बड़ी लीड ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी मुसीबत की निशानी है.

रोहित को जाता है श्रेय

टीम इंडिया को इतनी सुरक्षित स्थिति में पहुंचने का श्रेय कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी को जाता है जिन्होंने बड़े संयम और धैर्य से बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए अपना 9वां टेस्ट शतक पूरा किया। रोहित शर्मा एक तरफ का छोर संभाले हुए स्कोर को लगातार आगे बढ़ाते रहे लेकिन उनके साथी आते रहे और जाते रहे. एक समय भारत के सात विकेट 240 रनों पर गिर गए थे और लग रहा था जैसे कंगारुओं ने वापसी कर ली है लेकिन गेंदबाज़ी के बाद बल्लेबाज़ी में भी जडेजा का जादू चला जो अभी जारी है, वहीँ अक्षर पटेल ने भी अर्धशतक जड़कर एक बड़ी साझेदारी की तरफ कदम बढ़ाया है. जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रनों पर नाबाद हैं.

सूर्या, भरत की निराशाजनक टेस्ट शुरुआत

भारत का आज पहला और अपना दूसरा विकेट अश्विन के रूप में गिरा, मर्फी ने उन्हें 118 के स्कोर पर पगबाधा किया। अश्विन ने 22 रन बनाये। इसके बाद आये चेतेश्वर पुजारा भी रोहित का ज़्यादा साथ न दे सके और मर्फी की गेंद पर एक गैरज़िम्मेदारना शॉट खेलते हुए बोलैंड को कैच दे बैठे। विराट कोहली ने दो चौके लगाकर शुरुआत तो अच्छी की मगर सिर्फ 12 रन बनाकर मर्फी का शिकार बने. पाना पहला टेस्ट खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने रोहित को निराश किया और नाथन लॉयन की गेंद पर बोल्ड हो गए. श्रीकर भरत भी अपनी टेस्ट शुरुआत को यादगार न बना सके और सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

मर्फी बने हीरो

अबतक टीम इंडिया को 73 रनों की बढ़त मिल चुकी थी. 240 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा 12 रनों की ज़बरदस्त पारी खेलकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. यहाँ से भारत के दो स्पिन आलराउंडर्स ने दूसरे दिन का मोर्चा संभाला हुआ है. ऑस्ट्रलिया के ऑफ स्पिनर मर्फी गेंदबाज़ी में हीरो साबित हुए और पांच विकेट प्राप्त किये। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लायन ने निराश किया, हालाँकि उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी की लेकिन अपनी टीम को ज़्यादा विकेट नहीं दिला सके.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related