देहरादून। उत्तराखंड को नामामि गंगे (Namami Gange) परियोजना के अंतगर्त 409 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से मिलेंगे। यह रुपया राष्ट्रीय नदी गंगा स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए मिलेगा। नमामि गंगे परियोजना के तहत ही गंगा स्वच्छता अभियान चल रहा है। इस धनराशि के मिलने से केदारनाथ यात्रा के दौरान पड़ने वाले गौरीकुंड सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सीवर लाइन निर्माण, स्लग मैनेजमेंट जैसे कायों में तेजी आएगी। बता दें कि राज्य सरकार की ओर से इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके बाद प्रस्ताव का राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत परीक्षण हो रहा है। अपर सचिव और प्रदेश नमामि गंगे परियोजना के निदेशक उदयराज सिंह ने ने बताया कि इस परीक्षण के पूरा होने के बाद राजय को 409 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी।
Read also: पहले ही दौरे में युवाओं के लिए रोजगार तलाश लाए जलशक्ति मंत्री
नमामि गंगे परियोजना के तहत पूर्व में गंगा उद्गम स्थल गोमुख से लेकर हरिद्वार तक लगे 15 नगरों के एसटीपी और नाला टैपिंग कार्य किया गया था। इसके पीछे मकसद यही था कि इन नगरों से गंदगी के अलावा कूड़ा-कचरा गंगा में न जा पाए। इससे हरिद्वार तक गंगा जल गुणवत्ता में सुधार हुआ।

