मेरठ। आज शनिवार से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) शुरू हो गए। आज सुबह से ही मंदिरों में दुर्गा मां के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चैत्र नवरात्र के साथ ही आज से हिंदू नववर्ष संवत 2079 का भी आगाज हो गया। नवरात्रि के पहले दिन महानगर के दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। गोल मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है।
Read also: भव्य तरीके के साथ मनाई जाएगी नवरात्रि
श्रद्धालुओं ने दुर्गा के जयकारे लगाए। नवरात्रि के नौ दिन माता रानी के नौ रूप की पूरे विधि विधान के साथ पूजा होती है। आज पहले दिन माता शैलपुत्री की आराधना होती है। दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तगण व्रत रखते हैं।
Read also: नवरात्र के मौके पर रेल यात्रियों को मिलेगी व्रत स्पेशल थाली 99 रुपये में
महानगर में दुर्गा माता मंदिरों में श्रद्धालु पूजा करते हैं। गोल मंदिर में माता के श्रद्धालु की लाइनें दिन निकलते के साथ बढ़ती रही। प्रात: 4 बजे से ही भक्त आ रहे हैं। मंदिर में सुबह आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सदर स्थित वैष्णों देवी गुफा मंदिर में दुर्गा पूजा में समस्त श्रद्धालु जुटे हुए हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मेरठ में हर मंदिर में इस समय देवी की पूजा और आरती का दौर चल रहा है।

