Noida News: टॉप विदेशी औद्योगिक हब की श्रेणी में होगा नया नोएडा, ऐसे मिली सुविधाएं

फीचर्डNoida News: टॉप विदेशी औद्योगिक हब की श्रेणी में होगा नया नोएडा,...

Date:


Noida News: टॉप विदेशी औद्योगिक हब की श्रेणी में होगा नया नोएडा, ऐसे मिली सुविधाएं

नोएडा। आने वाले दिनों में नया नोएडा टॉप विदेशी औद्योगिक हब (Noida Top Foreign Industrial Hub) की श्रेणी में होगा। यहां पर ऐसी सुविधाएं मिलेगी जैसी कि अमेरिका के शिकागो और जापान में मिलती हैं नया नोएडा विदेशों के टॉप औद्योगिक महानगरों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इस नए नोएडा में मिलने वाली ट्रांसपोर्ट सुविधा शिकागो की तरह होगी। इसके लिए मास्टर प्लान बनाकर काम किया जा रहा है। वहीं स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भारत विदेश के कई औद्योगिक शहरों का रिसर्च कर रही हैं। विश्व के चुनिंदा औद्योगिक महानगरों का अध्ययन करके ही यहां पर सभी चीजों का ध्यान रखते हुए ही काम किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखकर एसपीए 2041 का मास्टर प्लान तैयार हो रहा है।

Read also: नोएडा में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिलाओं को छुड़ाया गया

बता दें कि बुलंदशहर और दादरी के 80 गांवों की जमीन पर नया नोएडा बसाया जाने की कवायद की जा रही है। इस नए नोएडा में नोएडा, दादरी, गाजियाबाद को जोड़ते हुए डीएनजीआईआर-का नाम दिया गया है। नया नोएडा निवेश को ध्यान में रखकर ही बनाया जा रहा है। जहां पर आवासीय व अन्य चीजों के लिए कम जगह होगी जबकि औद्योगिक हब को अधिक स्थान दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार नए नोएडा में निवेश को बढ़ावा देने के लिए शिकागो इंडस्ट्रियल हब की तर्ज पर ही इसको बसाया जाएगा। जिससे कि यहां पर निवेश करने आने वालों को को एक तरह की अच्छी कनेक्टिवटी दी जा सके।

Read also: Yogi Adityanath: भाजपा और योगी की जीत के साथ धुल गया नोएडा पर लगा तीन दशक का ये अभिशाप

नया नोएडा सड़क,रेलवे और वायु यातायात से सीधा देश के अन्य प्रमुख महानगरों से जुड़ेगा। इसी के साथ ही यहां से आर्थिक राजधानी ​मुंबई तक बहुत आसानी से पहुंचा जा सकेगा। कच्चे माल व मशीनरी के लिए इसको लुधियान और कोलकाता जैसे महानगरों से जोड़ा जाएगा। यह नगर 210 वर्ग किमी में बसाया जाएगा। इसका मास्टर प्लान तैयार एसपीए शिकागो व अन्य यूरोपियन देशों की तर्ज पर जोन में विकसित करने का तैयार किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...