सिंधु बार्डर पर की गयी थी हत्या
एक आरोपी कर चुका है सरेंडर
नई दिल्ली। सिंघु बाॅर्डर पर पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव निवासी लखबीर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी निर्वेर खालसा-उड़ना दल ने ली है। बताया गया कि लखबीर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की थी। निहंग समूह की ओर से कहा गया है कि यदि आगे भी किसी ने गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी की तो उसका भी यही अंजाम होगा।
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को ऐसा ही ‘प्रसाद’ देंगे…
सिंघु बाॅर्डर पर पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव निवासी लखबीर सिंह की बायां हाथ कटी लाश बैरिकेड से बंधी मिली थी। एक वायरल वीडियो में निहंग जमीन पर पड़े खून से लथपथ लखबीर सिंह के पास खड़े होकर कह रहे हैं कि मरने वाले को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए सजा दी गई है। इस मामले में एक आरोपी सरबजीत सिंह ने सरेंडर कर दिया है। निहंग सरबजीत को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
लखबीर की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले निहंग समूह निर्वेर खालसा-उड़ना दल ने हत्या का कारण पवित्र ग्रंथ की बेअदबी करना बताया है।
दूर हुई सिद्धू की नाराजगी, बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष
बताया जाता है कि गुरु (पवित्र ग्रंथ) की सेवा करने की इच्छा जताने वाले बलवीर ने लोगों का भरोसा जीत रखा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे पक्के सेवादार स्नान करने के लिए गए थे। बताया गया कि उसी वक्त लखबीर सिंह ने पवित्र ग्रंथ के साथ बेअदबी की और ग्रंथ लेकर भाग निकला। लेेकिन समूह के लोगों ने उसे पकड़ा और पीट-पीटकर हत्या कर दी। निर्वेर खालसा-उड़ना दल ने गुरु की बेअदबी करने वाले के साथ यही करने का ऐलान किया है।

