दूर हुई सिद्धू की नाराजगी, बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

फीचर्डदूर हुई सिद्धू की नाराजगी, बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

Date:


दूर हुई सिद्धू की नाराजगी, बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा, अब कोई गिला-शिकवा नहीं

नई दिल्लीपंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर प्रदेश कांग्रेस को सांसत में डालने वाले सिद्धू की नाराजगी राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद दूर हो गयी हैं। नवजोत का भी अब यही कहना है कि अब कोई गिला-शिकवा नहीं बचा है। सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे।

पंजाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने वाले नवजोत सिंह सिद्धू और तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा। इस लड़ाई में जीत सिद्धू की हुई और कैप्टन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया तो कांग्रेस नेतृत्व को पंजाब में सब कुछ सही होने का भरोसा हो गया। लेकिन नवनियुक्त सीएम चन्नी से भी संतुष्ट न होेने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस ही नहीं विपक्षी दलों तक को चौंका दिया था। इसके बाद नवजोत के तेवर कांग्रेस नेतृत्व के प्रति तीखे रहे और वह अपनी ही पार्टी पर हमला बोलते दिखे।

सिंघु बाॅर्डर पर हत्याः एक आरोपी ने किया सरेंडर

लेकिन लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद पैदल मार्च निकाल कर तिकुनिया पहुंचे सिद्धू ने राहुल-प्रियंका गांधी से प्रेरित होने की बात कह जता दिया था कि अब उनके तेवर ढीले पड़ गये हैं। दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद नवजोत ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। बैठक के बाद सिद्धू ने कहा कि उन्होंने अपनी चिंताएं राहुल गांधी से साझा कर सुलझा ली हैं।

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को ऐसा ही ‘प्रसाद’ देंगे…

राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान नवजोत के साथ मौजूद रहे पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि सिद्धू ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को अपना नेता बताया है। उनके कहे का पालन करने और पार्टी के लिये कार्य जारी रखने की बात सिद्धू ने कही है। उन्होंने राहुल गांधी जो अपना इस्तीफा वापस लेने और पीसीसी अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का फिर से पालन करने का आश्वासन दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...