- गवाह सैम डिसूजा ने कहा, आर्यन को छोड़ने के लिये शाहरुख के स्टाॅफ से लिये थे 50 लाख
मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में हर दिन एक नया एंगल सामने आ रहा है। पहले जहां एनसीबी के जोनल डायरेक्टर और क्रूज पर छापा मारने वाली टीम की अगुवाई करने वाले समीर वानखेड़े पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया। वहीं अब कई दिनों से लापता रहे इस केस के गवाह सैम डिसूजा ने किरण गोसावी और प्रभाकर सेल पर शाहरुख खान के स्टाॅफ से 50 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। सैम डिसूजा की माने तो यह रुपये आर्यन खान को छोड़ने के नाम पर लिये गये थे।
Read also: शाहरुख भाजपा में जायें तो ड्रग्स भी चीनी बन जाये
सोमवार को क्रूज ड्रग्स केस में गवाह सैम डिसूजा ने एक न्यूज चैनल के प्लेटफार्म पर यह दावा किया की आर्यन खान को छोड़ने को लेकर केस के गवाह और शाहरुख खान के स्टाफ के बीच डील हुई थी। सैम के अनुसार इस डील में किरण गोसावी और प्रभाकर सइल ने 50 लाख रुपए बतौर टोकन मनी शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी से लिया था। सैम ने दावा किया कि जैसे ही उन्हंे अंदाजा हुआ कि गोसावी और प्रभाकर मिलकर कोई गेम प्लान कर रहे हैं उन्होंने वह टोकन मनी पूजा ददलानी को वापस करवा दी। सैम डिसूजा का यह भी कहना है कि इस डील को लेकर एनसीबी अधिकारियों को कोई भी जानकारी नहीं थी। यह पूरा खेल किरण गोसावी और प्रभाकर ने मिलकर रचा था। सैम डिसूजा ने बताया कि आर्यन के कहने पर किरण गोसावी ने मैनेजर पूजा ददलानी से उनकी बात करवाई
Read also: ड्रग्स केस की जांच भटकाने के लिए बनाई गई मनगढ़ंत कहानी
सैम डिसूजा ने बताया कि गोसावी नले प्रभाकर सइल का नाम अपने मोबाइल में ‘एसडब्लू’ के नाम से सेव कर आपस में बात की। गोसावी ने हमें मोबाइल दिखाते हुए कहा कि एनसीबी अधिकारी पैसे के लिये दबाव बना रहा है। लेकिन ‘टू काॅलर’ पर प्रभाकर का नाम लिखा आया तो हमें सच पता चल गया। इसके बाद हमने पैसे वापस कराये। सैम ने इस वसूली मामले से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इंकार किया। सैम डिसूजा की माने तो सुनील पाटिल नाम के व्यक्ति ने फोन कर एनसीबी को क्रूज पर ड्रग्स पार्टी होने की टिप दी थी।

