Tokyo Olympics 2020: नीरज के सोने की चमक से दमक उठा भारत

फीचर्डTokyo Olympics 2020: नीरज के सोने की चमक से दमक उठा भारत

Date:


Tokyo Olympics 2020: नीरज के सोने की चमक से दमक उठा भारत

आज का दिन भारत के इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा । एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड (gold medal) जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज ने जैवलिन javelin throw की प्रतियोगिता में भारत को पहला Gold मेडल दिला दिया है। नीरज अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत एथलेक्टिक्स में भारत के मेडल के 100 साल के सूखे को खत्म कर दिया है। नीरज ने Final मैच में अपना पहला ही थ्रो 87.03 मीटर का फेंक दिया जिससे उनके गोल्ड जीतने की उम्मीद और बढ़ गई। इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर का थ्रो फेंका और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया ।

भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। नीरज ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। क्वालीफाइंग राउंड की तरह ही नीरज का प्रदर्शन फाइनल में भी बेहद शानदार रहा और उन्होंने एथलेक्टिक्स में मेडल के 100 साल के सूखे को भी समाप्त कर दिया है। नीरज ने फाइनल मैच में अपना पहला ही थ्रो 87.03 मीटर का फेंका और गोल्ड की उम्मीद जगा दी। इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया।

ओलंपिक (कुश्ती) : बजरंग ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में भारत के लिए जीता कांस्य (लीड-2) 

नीरज ने इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड में भी अपने खेल से सबको चौका दिया था। उन्होंने उच्च स्थान पर रहते हुए पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का थ्रो फेंका था । नीरज इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में भी Gold मेडल अपने नाम कर चुके हैं जिस वजह से पूरा देश एक निगाह से उन्हे देख रहा था । टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का पहला Gold है इसको जीतने के बाद अब पदकों की कुल संख्या 7 हो गई है, जिसमें एक Gold, 2 Silver और 4 Bronze मेडल शामिल हैं। दूसरी तरफ़ रेसलिंग में बजरंग पूनिया ने कजाखस्तान के दौलेत नियाजबेकोव को हराकर ब्रॉन्ज मेडल पे कब्जा जमा लिया।

भारत के पास 3 साल में अमेरिकी मानक हाईवे होंगे : गडकरी

नीरज का पदक इसलिए और भी खास हो जाता है की भारत की तरफ से ओलंपिक खेलों में Gold मेडल जीतने वाले दूसरे ही खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2008 में अभिनव ब्रिंदा ने निशानेबाजी में Gold मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया था। एथलेटिक्स में ओलंपिक खेलों में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related