Mukhtar Ansari: बॉदा जेल से कड़ी सुरक्षा में मुख्तार अंसारी लखनऊ हाईकोर्ट के लिए रवाना

फीचर्डMukhtar Ansari: बॉदा जेल से कड़ी सुरक्षा में मुख्तार अंसारी लखनऊ हाईकोर्ट...

Date:


Mukhtar Ansari: बॉदा जेल से कड़ी सुरक्षा में मुख्तार अंसारी लखनऊ हाईकोर्ट के लिए रवाना

बांदा। बाहुबली पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को आज सुबह 7:30 बजे बाँदा जेल से लखनऊ हाई कोर्ट के लिए रवाना किया गया जहाँ पर कोर्ट में पेशी के बाद वो देर शाम बाँदा जेल वापस लौटेंगे। रात से ही मंडल कारागार बाँदा में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना लगा रहा। बाँदा के डीएम-एसपी भी निजी वाहन से जेल पहुँचे । जेल से बाहर निकलते समय डीएम-एसपी ने मीडिआ के सवालों से कन्नी काटते नजर आये । पुलिस के एक ब्रिज वाहन के साथ एम्बुलेंस से मुख़्तार अंसारी को जेल से लखनऊ रवाना किया गया ।


मुख़्तार की सुरछा में भेजा गया ब्रज वाहन हुआ ख़राब । बीच रास्ते से एम्बुलेंस अकेले लखनऊ के लिए रवाना हुई । बाँदा से लखनऊ के बीच में पड़ने वाले थानों की पुलिस की मदद से एम्बुलेंस को लखनऊ में पहुँचाया जा रहा है । मुख्तार की सुरछा को लेकर रात भर उनके लड़के अब्बास अंसारी ने ट्विटर व फेसबुक पर कमेंट करते हुए कहा की डीएम-एसपी व अन्य अधिकारी मीडिआ के सवालो से कन्नी काटते नजर आये है जो की उनको कटघरे में खड़ा कर रही है ।


Read also: ठेकेदार की पत्नी ने अब्बास अंसारी के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्तार अंसारी पर लगाया पति की हत्या का आरोप


मुख़्तार अंसारी को पेशी के लिए लखनऊ ले जाने की तैयारियों को लेकर रात भर मंडल कारागार बाँदा में अधिकारियो का आवागमन लगा रहा । बाँदा के डीएम, एसपी, एडीएम, अपर एसपी, सीएमओ सहित पुलिस बल रात भर जेल में तैनात रहा । डीएम व एसपी रात लगभग 1 बजे निजी वाहन से जेल पहुँचे तथ्य जेल से मीडिया के सवालों हुए भागते नजर आये । रात भर मीडिआ को किसी अधिकारी से कोई जवाब नहीं मिला । सुबह 7:30 बजे मुख़्तार अंसारी को एम्बुलेंस से एक पुलिस ब्रज वाहन के साथ रवाना किया गया । ये निजी वाहन बीच रास्ते में ही ख़राब हो गया जिसमे लोगों द्धारा धक्का लगाने का वीडियो सोशल मीडया में वायरल हो रहा है । ब्रज वाहन ख़राब होने के बाद बाँदा से लखनऊ के बीच पड़ने वाले थाने-चौकी की पुलिस के माध्यम से उनको लखनऊ तक पहुंचाया जा रहा है ।


Read also: मुख्तार अंसारी की 2 करोड़ 15 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क, दोनों बेटों और पत्नी के नाम से है भूमि

वही मुख़्तार अंसारी को बिना पर्याप्त सुरछा ना देने और अधिकारियों का मीडिआ से कन्नी काटने को लेकर उनके बड़े बेटे मऊ के वर्तमान विधायक अब्बास अंसारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए ट्विटर वा फेसबुक में कई पोस्ट किये हैं । बतादे की 22 जनवरी 2022 को बाँदा जेल में अपने पिता मुख़्तार अंसारी से मिलने के बाद उमर अंसारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है और उनका इलाज करने में घोर लापरवाही की जा रही है जो एक बड़ी साजिश का हिस्सा है, बताया था की उनके पिता मुख्तार अंसारी की हत्या करवाने के लिए एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल के करीबी कुछ पेशेवर बदमाश बांदा जेल में शिफ्ट किए गए हैं जिनको विधायक मुख्तार अंसारी की हत्या करने की जिम्मेदारी दी गई है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related