भविष्य में और भी महामारी दे सकती हैं दस्तक: डब्ल्यूएचओ

फीचर्डभविष्य में और भी महामारी दे सकती हैं दस्तक: डब्ल्यूएचओ

Date:


भविष्य में और भी महामारी दे सकती हैं दस्तक: डब्ल्यूएचओ

मॉस्को: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक तेद्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा है कि भविष्य में और भी महामारी दस्तक दे सकती है, ऐसे में दुनिया को इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

संकट की तैयारी
श्री घेब्रेयसस ने कहा कि पिछले 12 महीनों में दुनिया ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से पहले पिछले वसंत ऋतु में कई समीक्षाएं और रिपोर्टें आईं, जिसमें कहा गया था कि दुनिया इस तरह के संकट के लिए तैयार नहीं है।

यह आखिरी महामारी नहीं
उन्होंने कहा, “सभी देशों को अपनी क्षमता के अनुसार इसकी तैयारी में लग जाना चाहिए। तैयारी का मतलब सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में नौकरी नहीं है बल्कि सभी जरुरी सरकारी और सामाजिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। इतिहास ने हमें बताया है कि यह आखिरी महामारी नहीं है और यह जीवन की सच्चाई है।”
जॉन होपकिंस यूनीवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में कोरोना से आठ करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 17 लाख 50 हजार से ज्यादा मरीजों की इससे मौत हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...