3 के फेर में फंस गये ‘मोनू भईया’

उत्तर प्रदेश3 के फेर में फंस गये ‘मोनू भईया’

Date:


3 के फेर में फंस गये ‘मोनू भईया’

आशीष मिश्रा को लेकर लखीमपुर में 3 की चर्चाएं जोरों पर

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के फंसने को लेकर 3 के संयोग की चर्चाएं लखीमपुर खीरी में जोरों पर है। लोगों का कहना है कि ‘मोनू भईया’ 3 के फेर में फंस गये हैं।

मौन धरना देकर कांग्रेस ने की केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

लखीमपुर खीरी की हिंसा और मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को लेकर 3 का अजब संयोग सामने आ रहा है। इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और लेकिन आंकड़ों को देखें तो आशीष मिश्रा के 3 के लपेटे में आने के दावे गलत नहीं लगते। लखीमपुर खीरी में आजकल इसी की चर्चा है। लोगों को कहना है की तिकुनिया में हुई हिंसा 3 अक्टूबर को हुई थी। हिंसा का समय भी 3 बजे का ही था। कई दिनों तक छिपे रहे आशीष मिश्रा ने सरेंडर भी 9 तारीख को किया यानि 3+3+3=9 या कहें 3 X 3=9 हुआ। क्राइम ब्रांच ऑफिस में आशीष से 12 घंटे तक पूछताछ हुई यानी 1+2=3 हो गया। आशीष मिश्रा को गिरफ्तार करने के बाद लखीमपुर खीरी की जिला जेल भेजा गया। वहां उसकी बैरक की संख्या भी 21 थी यानी 2+1=3 ही हुआ। सोमवार को अदालत ने लखीमपुर खीरी हिंसा की सुनवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

अब इसे संयोग कह सकते हैं मगर लखीमपुर खीरी के लोगों का तो यही मानना है कि ‘मोनू भईया’ को 3 ने अपने लपेटे में ले लिया है। अब आगे देखें कि 3 का फेर आशीष मिश्रा को कहां तक ले जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related