कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश होता है सुरक्षित, जानिए कितना मिलता है ब्याज

फीचर्डकॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश होता है सुरक्षित, जानिए कितना मिलता है ब्याज

Date:

नई दिल्ली। कॉरपोरेट बॉन्ड को नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) भी कहा जाता है। कंपनियां बैंक लोन के विकल्प के रूप में कॉरपोरेट बॉन्ड जारी कर पैसे जुटाती हैं। यह एक तरह का कर्ज है जिसके बदले कंपनियां ब्याज चुकाती हैं। किसी कंपनी का कॉरपोरेट बॉन्ड कितना सुरक्षित है, इसके लिए क्रेडिट रेटिंग जारी करती हैं। शॉर्ट और लॉन्ग टर्म के लिए अलग-अलग रेटिंग जारी होती है।

ऐसे काम करते हैं कॉरपोरेट बॉन्ड फंड

कॉरपोरेट बॉन्ड फंड डेट म्यूचुअल फंड स्कीम हैं, जो कंपनियों के बॉन्ड या एनसीडी में निवेश करती हैं। सेबी के नियमों के मुताबिक, कॉरपोरेट बॉन्ड फंड्स को कुल राशि AUM का कम से कम 80 फीसदी हिस्सा सर्वोच्च रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड में लगाना होता है।

इन वजहों से इस फंड में करें निवेश

ज्यादा सुरक्षा: कॉरपोरेट बॉन्ड फंड का ज्यादातर हिस्सा टॉप रेटिंग वाले डेट साधनों में लगाया जाता है, इसलिए ये ज्यादातर फंड श्रेणियों के मुकाबले अधिक सुरक्षित होते हैं।
लिक्विडिटी: टॉप रेटिंग वाले साधनों में निवेश की वजह से इन फंड्स में तरलता अधिक होती है। यानी इनमें खरीद-बिक्री आसान होती है। निवेशक जब चाहें इन्हें बेच सकते हैं।
स्थिर प्रदर्शन: वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच कॉरपोरेट बॉन्ड फंड ने लगातार अन्य डेट श्रेणियों के मुकाबले बेहतर रिटर्न दिया है।
पिछले एक साल का औसत रिटर्न-
कॉरपोरेट बॉन्ड फंड – 10.1%
लो ड्यूरेशन फंड – 6.33%
शॉर्ट ड्यूरेशन फंड – 8.91%
मिडियम ड्यूरेशन फंड – 7.35%
डायनमिक ड्यूरेशन फंड – 9.66%
बैंकिंग एंड पीएसयू फंड – 9.75%

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...