Gorakhnath Temple Attack: आतंकी संगठन आईएस से जुड़ा है मुर्तजा, लैपटॉप से मिले सीरिया के वीडियो

फीचर्डGorakhnath Temple Attack: आतंकी संगठन आईएस से जुड़ा है मुर्तजा, लैपटॉप से...

Date:


Gorakhnath Temple Attack: आतंकी संगठन आईएस से जुड़ा है मुर्तजा, लैपटॉप से मिले सीरिया के वीडियो

लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर परिसर (Gorakhnath Temple Attack) में घटना को अंजाम देने वाला मुर्तजा आतंकी संगठन आईएस से जुड़ा हुआ है। अब तक की पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उनके अनुसार ये सब इसी ओर इशारा करते हैं। वहीं हमले के आरोपी मुर्तजा के लैपटॉप से सीरिया के वीडियो मिले हैं। जो कि इस घटना की ओर इशारा कर रहे हैं कि घटना आतंकी साजिश का हिस्सा भी हो सकती है। हमलावर अहमत मुर्तजा अब्बासी मुंबई आइआइटी से केमिकल इंजीनियरिंग कर चुका है।

Read also: गोरखनाथ मंदिर में हुई घटना की जांच करेगी एटीएस

जांच में लगी यूपी एटीएस और एसटीएफ को मुर्तजा के लैपटाप से आइएस के अलावा सीरिया से जुड़े वीडियो व कटटरपंथी साहित्य बरामद हुए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने भी स्वीकारा है कि यह आतंकी घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। अब सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। गोरखनाथ मंदिर नाथ संप्रदाय की सर्वोच्च पीठ के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आवास भी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...