मध्य प्रदेश में निर्भया जैसा काण्ड: विधवा के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली सरिया, हालत नाज़ुक

फीचर्डमध्य प्रदेश में निर्भया जैसा काण्ड: विधवा के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट...

Date:


मध्य प्रदेश में निर्भया जैसा काण्ड: विधवा के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली सरिया, हालत नाज़ुक

रीवा: पिछले कुछ वक्त में रेप और महिलाओं से हैवानियत की लगातार खबरें आ रही हैं. एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीधी से आया है, जहां एक महिला के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई है. यहां पर एक विधवा महिला के साथ तीन आदमियों ने गैंगरेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लंबी लोहे की सरिया डाल दी. महिला की हालत नाजुक है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लोहे की सरिया डाली
मामला अमिलिया थाना अंतर्गत क्षेत्र का है, जहां तीनों आरोपी किराने की छोटी सी दुकान चला रही महिला के दुकान पर पानी और गुटखा खरीदने के बहाने गए और फिर महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लोहे की सरिया डाल दिया.

डॉक्टरों ने निकाली सरिया
महिला की हालत गंभीर होने के चलते सीधी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में रेफर किया गया है जहां प्रशासन की निगरानी में उपचार कराया जा रहा है. महिला के प्राइवेट पार्ट में डाले गये सरिया को सीधी कर चिकित्सकों ने निकाल दिया था.

तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमिलिया पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, सीधी में हुई यह घटना निर्भया कांड की याद दिलाती है. अब देखना यह होगा कि इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस प्रशासन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर क्या उक्त महिला को न्याय दिला पाएगा?

बदायूं में भी हुई थी ऐसी दरिंदगी
कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं में भी एक 50 साल की एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया था, जहां महिला के साथ इतनी ज्यादा दरिंदगी की गई थी, उसकी बहुत ज्यादा खून बह जाने और सदमे की वजह से मौत हो गई थी. पूजा के लिए मंदिर गई इस आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ एक महंत सहित तीन लोगों ने दरिंदगी की थी और फिर रात के साढ़े 11 बजे के तकरीबन उसके घर के बाहर फेंककर चले गए थे. पोस्टमार्टम में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...