कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की तुलना अंग्रेज शासनकाल और जनरल डायर से कर दी

फीचर्डकांग्रेस ने बीजेपी सरकार की तुलना अंग्रेज शासनकाल और जनरल डायर से...

Date:


कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की तुलना अंग्रेज शासनकाल और जनरल डायर से कर दी

लखनऊ। यूपी कांग्रेस ने हरियाणा के करनाल में आंदोलनरत किसानों पर हुये लाठीचार्ज को पुलिसिया बर्बरता करार देते हुए इसकी तुलना अंग्रेज शासनकाल और जनरल डायर से कर दी है। कांग्रेस स्पोक्सपर्सन विकास श्रीवास्तव के मुातबिक, मोदी सरकार ने अपने तीनों काले कानूनों विरोध कर रहे हरियाणा के करनाल में आंदोलनरत किसानों पर हुई पुलिसिया बर्बरता ने अंग्रेज शासनकाल और जनरल डायर की याद दिला दी है। कांगेे्रस प्रवक्ता ने कहा कि, जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों पर बीजेपी गठबंधन सरकार ने बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज करवा कर और जानलेवा हमले में मारे गये किसान प्रतिनिधि की मृत्यु पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी यूपी प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने गहरा दुख प्रकट किया है।

कहा गया कि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसानों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर अक्रोशित है। इस मसले पर यूपी कांग्रेस प्रदेशभर में जन-जागरण अभियान चलाकर गांवों में किसानों के बीच चौपाल, जनसंपर्क कर रही है। जल्द ही किसान विरोधी केन्द्र व राज्य की सरकार के एक-एक अन्याय, उत्पीडऩ, भ्रष्टाचार का हिसाब उग्र आंदोलन कर मांगेगी।

Read also: यूपी में कांग्रेस की ज़मीनी हक़ीक़त और प्रियंका के प्रयास

कांग्रेस स्पोक्सपर्सन विकास श्रीवास्तव का आरोप है कि, अहंकारी सेंट्रल गवर्मेंट के थोपे गये किसान विरोधी तीनों काले कानूनों में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के कानूनों में एसडीएम को जो सुपर पावर प्राप्त है उससे किसानों की जमीन हड़पने की नियत से लेकर भविष्य समय में एसडीएम स्तर पर किसानों के साथ अत्याचार का ताजा स्वरूप का उदाहरण कल हरियाणा करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा की सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से हो रहा है।

प्रवक्ता कहते हैं कि वास्तविकता यह है कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके सत्ता पर काबिज हुई मोदी सरकार व यूपी समेत बीजेपी शासित सभी राज्यों में किसानों के उद्धार की सरकारी योजनाएं करप्शन की भेंट चढ़ी हुईं है।

Read also: कांग्रेस ने करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की

कहा गया कि यूपी सरकार में किसानों की योजनाओं जैसे कर्ज माफी, पीएम किसान सम्मान निधि में भी करोड़ो का करप्शन होने की खबरें आम है। एक ओर जहां जरूरतमंद किसान सरकार कार्यालयों के चक्कर काट रहे है वहीं दूसरी ओर कृषि विभाग, जनसेवा केन्द्र और करप्ट अफसरों-कर्मियों की मिलीभगत से तमाम जनपदों में अपात्र किसानों को फर्जी कागजातों के आधार पर आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि, झूठे आंकड़ों से राज्य की जनता और मीडिया को बीजेपी सरकारें गुमराह करतीं जा रहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...