केंद्रीय कर्मचारियों DA 17% से बढ़कर 28% हुआ

फीचर्डकेंद्रीय कर्मचारियों DA 17% से बढ़कर 28% हुआ

Date:


केंद्रीय कर्मचारियों DA 17% से बढ़कर 28% हुआ

नई दिल्ली: कोरोना संकट और बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है. यानी DA में कुल 11 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है.

आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के DA की तीन किस्तें आनी बाकी थीं. कोरोना संकट के दौरान सरकार की ओर से DA पर रोक लगा दी थी. अब DA बढ़ने के बाद सितंबर से बंपर सैलरी आने की उम्मीद है.

कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार की ओर से 1 जनवरी, 2020 से डीए को रोक दिया गया था. बाद में इसे 1 जुलाई, 2021 तक रोका गया. लेकिन अब जब डीए को लेकर केंद्रीय कैबिनेट में कुछ फैसला हुआ है, तब सितंबर से कर्मचारियों को इसका लाभ फिर से मिल सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...