कोरोना मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा देने पर केंद्र ने खड़े किये हाथ, कहा-वित्तीय सामर्थ्य से बाहर

फीचर्डकोरोना मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा देने पर केंद्र ने खड़े किये...

Date:


कोरोना मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा देने पर केंद्र ने खड़े किये हाथ, कहा-वित्तीय सामर्थ्य से बाहर

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट में साफ़ तौर पर कह दिया कि कोरोना मृतकों के परिवारों को चार लाख रूपये मुआवज़ा देना वित्तीय सामर्थ्य से बाहर है, क्योंकि ऐसा करने से पूरा राहत आपदा कोष खाली हो जायेगा।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल है याचिका
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट एक याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें केंद्र और राज्यों को आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का अनुरोध किया गया है. याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में कहा कि आपदा प्रबंधन कानून में मुआवजे का प्रावधान केवल भूकंप, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं पर ही लागू है, जिसे कोरोना महामारी पर लागू नहीं किया जा सकता है.

खाली हो जायेगा राहत कोष
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महामारी की शुरुआत के बाद से भारत में अब तक कोरोना से लगभग 4 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. केंद्र सरकार ने कहा, “अगर कोरोना के कारण जान गंवाने वाले हर एक व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाती है, तो SDRF (राज्य सरकार के पास उपलब्ध प्राइमरी फंड, जो अधिसूचित आपदाओं की स्थिति में तुरंत राहत देने के लिए खर्च करने में काम आती है) का पूरा फंड अकेले इसी मद पर खर्च हो सकता है और वास्तव में कुल खर्च और भी बढ़ सकता है.”

अन्य आपदाओं के लिए नहीं बचेगा पैसा
केंद्र ने कहा, “अगर पूरे SDRF फंड को कोविड पीड़ितों को मुआवजा देने में ही खर्च कर दिया जाएगा, तो राज्यों के पास कोरोना से निपटने के लिए की जा रहीं तैयारियों और अलग-अलग मेडिकल सप्लाई के साथ-साथ चक्रवात, बाढ़ आदि जैसी अन्य आपदाओं की देखभाल के लिए पर्याप्त धन की कमी हो सकती है. इसलिए कोविड के कारण सभी मृतक व्यक्तियों को अनुग्रह राशि के भुगतान के लिए याचिकाकर्ता की प्रार्थना, राज्य सरकारों की वित्तीय सामर्थ्य से बाहर है.” हालांकि, केंद्र ने ये भी स्पष्ट किया कि उसने जरूरतमंद लोगों के लिए कई सरकारी उपाय पेश किए गए हैं. केंद्र ने कहा कि केंद्र और सभी राज्य सरकारों ने कोविड महामारी से निपटने के लिए और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी मात्रा में खर्च किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...