कोरोना से बेखौफ श्रद्धालुओं ने गगोल तीर्थ पर लगाई आस्था की डुबकी

मेरठ रीजनकोरोना से बेखौफ श्रद्धालुओं ने गगोल तीर्थ पर लगाई आस्था की डुबकी

Date:


कोरोना से बेखौफ श्रद्धालुओं ने गगोल तीर्थ पर लगाई आस्था की डुबकी

सामूहिक स्नान पर पाबंदी लगाने का दावा करने वाले प्रशासन ने नहीं दिया इस ओर ध्यान

मेरठ। गंगा दशहरा पर्व पर परतापुर के गगोल स्थित ऐतिहासिक मानसरोवर में हजारों श्रद्घालुओं ने डुबकी लगाई। मेरठ व अन्य जगहों से आए सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया। आस्था के सैलाब में कोरोना का खौफ मानो गायब ही हो गया। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने मानसरोवर में डुबकी लगायी। मगर सामूहिक स्नान पर पाबंदी लगाने का दावा करने वाले प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया।

कोरोना से बेखौफ श्रद्धालुओं ने गगोल तीर्थ पर लगाई आस्था की डुबकी
गगोल तीर्थ पर लगाई आस्था की डुबकी – फोटो – मुनीश कुमार

कोरोना संक्रमण फैलने की आशंकाओं के चलते इस वर्ष श्रद्धालुओं के गंगास्नान पर पाबंदी लगायी गयी थी। हाल ही में अनेक जगहों पर बहते पानी में कोरोना का वायरस भी मिल चुका है। मगर रविवार को गंगा दशहरा पर्व पर परतापुर के गगोल स्थित ऐतिहासिक मानसरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। खासकर युवाओं की भारी भीड़ गगोल तीर्थ पहुुंची और स्नान किया।

कोरोना से बेखौफ श्रद्धालुओं ने गगोल तीर्थ पर लगाई आस्था की डुबकी
गगोल तीर्थ पर लगाई आस्था की डुबकी – फोटो – मुनीश कुमार

कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे के बावजूद पुलिस-प्रशासन ने लोगों को स्नान करने से रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। न हीं लोगांे ने इसका ख्याल किया की जब बहते पानी में कोरोना वायरस मिल रहा है तो गगोल तीर्थ के रूके हुए पानी में संक्रमण फैलने की आशंका कहीं अधिक हो सकती है।

कोरोना से बेखौफ श्रद्धालुओं ने गगोल तीर्थ पर लगाई आस्था की डुबकी
गगोल तीर्थ पर लगाई आस्था की डुबकी – फोटो – मुनीश कुमार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का भयावह रूप देख चुके लोगों की यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। अगर यही हालात रहे तो तीसरी लहर को आने में देर नहीं लगेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related