जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं का लगता है नया दौर शुरू हो गया है, सरकार और सेना के तमाम दावों के बावजूद उनके हमले फिर शुरू हो गए हैं. आतंकियों ने कश्मीर में पिछले आठ घंटों एक और घटना को अंजाम दिया है. यह घटना अनंतनाग स्थित बिजबेहरा थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर में उस समय घटी जब आतंकवादियों द्वारा पुलिस और सीआरपीएफ टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. हालाँकि इस आतंकी घटना में किसी के मारे जाने की जानकारी नहीं लेकिन एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना ज़रूर है. आतंकी कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने मिलिटेंट्स को घेरने के लिए इस्लाके की नाकाबंदी कर दिए है.
कश्मीर पुलिस ने अपने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जब नाकाबंदी कर रही थी की. 15 अगस्त को लेकर कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त के तहत यह नाकाबंदी थी जिसमें आतंवादियों को फंसने का डर पैदा हो गया और उन्होंने नाकाबंदी पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों की खोज जारी है. आतंकियों की इस फायरिंग में बिजबेहरा थानाध्यक्ष घायल हुए हैं जिन्हें फ़ौरन अस्पताल शिफ्ट किया गया है.
इस घटना के 8 घंटे पहले बता दें कि बांदीपोरा की अजस तहसील के सदुनारा गांव में आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस टारगेट किलिंग का शिकार बनने वाला बिहार का मोहम्मद जलील पुत्र मोहम्मद अमरेज था जो वहां मज़दूरी का काम करता था.पिछले 10 महीने में बिहार के 7 लोगों की कश्मीर में हत्या हो चुकी है.

