Raju Srivastav Health Condition: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अभी गंभीर

एंटरटेनमेंटRaju Srivastav Health Condition: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अभी गंभीर

Date:

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव कार्डियक अरेस्ट के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं, ICU में राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी गंभीर है, उन्हें अभी तक होश नहीं आया है, कहा जा रहा ही उनके दिमाग़ पर भी असर हुआ है. फैंस अपने पसंदीदा कॉमेडियन के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. हालाँकि राजू श्रीवास्तव के भाई के मुताबिक कॉमेडियन की हालत में सुधार की बात कह रहे हैं, उनके मुताबिक उनकी परिजनों से बात भी हुई है. वहीँ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी से फोन पर बात करके कॉमेडियन की तबियत के बारे में जानकारी हासिल की.  

उधर कानपुर में राजू श्रीवास्तव के मोहल्ले में उनके घर के आसपास लोग राजू के जल्द स्वस्थ होकर कानपुर आने की दुआ मांग रहे हैं. वहीँ राजू श्रीवास्तव की बेटी ने बताया था कि कार्डियक अरेस्ट होने के बाद पापा के दिमाग पर भी इसका असर हुआ है जिसके कारण उनका ब्रेन काफी डैमेज हो गया है.गौरतलब है कि 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल के जिम में राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट हुआ था.जिसके बाद जिम के ट्रेनर उन्हें फ़ौरन अस्पताल लेकर गए. तभी से राजू श्रीवास्तव आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में है. उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं जिससे कॉमेडियन के फैंस ज़्यादा चिंतित नज़र आ रहे हैं क्योंकि उनकी हालत के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है.

Read also: Farmani Naaz New Song: हर हर शंभू के बाद अब फरमानी नाज का हरे कृष्णा धूम मचाने को तैयार 

वैसे कुछ महीनों की अगर बात करे तो मनोरंजन की दुनिया से जुड़े कई लोग कार्डियक अरेस्ट के चपेट में आये हैं. अभी हाल ही में ‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी सीरियल के एक्टर दीपेश भान को शूटिंग स्थल पर क्रिकेट खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.मशहूर प्लेबैक सिंगर केके को एक कंसर्ट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठना पड़ा. बिग बॉस फेम सिद्धार्थ शुक्ला भी दिल का दौरा पड़ने की वजह से बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related