उत्तराखंड में आज मिले 580 नये कोरोना संक्रमित
15 कोरोना संक्रमित की मौत, 6067 हुए एक्टिव केस
देहरादून। उत्तराखंड में रोज सामने आने वाले आंकड़ें कोरोना संक्रमण के बढ़ने की भयावह तस्वीर दिखा रहें हैं। वहीं संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में भी इजाफा होने से लोगों में दहशत का माहौल है। उत्तराखंड सरकार द्वारा तमाम प्रयास किये जाने के बावजूद कोरोना की तेज रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है।
वहीं आज सीएम त्रिवेंद सिंह रावत और उनके परिवार के कोरोना से संक्रमित हो जाने के बाद शासन-प्रशासन के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गयीं हैं।
उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होने के साथ कोरोना से होने वाली मौत का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण के 580 नये केस सामने आए हैं और 15 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं कोरोना संक्रमण दर 5.37 और रिकवरी दर 90.03 प्रतिशत हो गई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 85269 होने के साथ एक्टिव केस 6067 हो गये हैं।
आज देहरादून में 156, हरिद्वार में 52, नैनीताल में 127, पिथौरागढ़ में 73, यूएसनगर मंे 32, चंपावत में 22, चमोली में 20, पौड़ी में 20, उत्तरकाशी में 20, बागेश्वर में 19, अल्मोड़ा में 17, टिहरी में 13 और रुद्रप्रयाग में 9 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रशासन की तमाम कयावद नाकाम साबित हो रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनायेंगे और माॅस्क पहनना जरूरी समझेंगे तब तक कोरोना को मिटाना संभव नहीं होगा। कोरोना की वैक्सीन आ जाने के बाद भी कुछ समय तक इन नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक रहेगा।

