Auto Sweep Facility: बैंक में बचत खाता सभी का होता है। इसी बचत खाते के जरिए लेन-देन के सभी काम करते हैं। बचत खाता में रुपए पर समय-समय पर ब्याज मिलता है। लेकिन ये ब्याज बहुत अधिक नहीं होता। बचत खाता में ब्याज 2.5% से 4% के आसपास होता है। अलग-अलग बैंक बचत खाता पर अलग-अलग ब्याज देते हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि अपने बचत खाता पर फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज का फायदा ले सकते हैं?
बैंक बचत या करंट अकाउंट पर ग्राहकों को एक सुविधा देते हैं। जिसका नाम है- ऑटो स्वीप फैसिलिटी(Auto Sweep Facility). अगर बचत खाता में अच्छी खासी रकम है तो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें दोगुनी सुविधा मिलेंगे। पहला बचत खाता को बचत की तरह इस्तेमाल करते रहेंगे और जब चाहे तब इससे रकम का लेन-देन कर सकते हैं। दूसरा फायदा बचत खाता पर एफडी वाला ब्याज मिलेगा। लेकिन इसका फायदा लेने के लिए यह सर्विस इनेबल करानी होती है।
जानिए क्या है ऑटो स्वीप फैसिलिटी
किसी बचत खाता में ऑटो-स्वीप फैसिलिटी को जुड़वा लेने पर अकाउंट में एक ऑटोमेटेड फीचर जुड़ जाता है। इसमें बचत खाता में एक लिमिट तय कर दी जाती है। उस लिमिट से अधिक रकम होने पर वो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी में कन्वर्ट हो जाती है। उतने धनराशि पर एफडी का ब्याज मिलता है। वहीं बचत खाता में उस लिमिट से कम बैलेंस होने पर FD वाला पैसा अपने बचत खाता में लौट आता है। इस तरह अपने एक ही बचत खाता पर सेविंग अकाउंट और एफडी दोनों का फायदा मिलता रहता है।
ऑटो-स्वीप फैसिलिटी के फायदे
आमतौर पर सेविंग अकाउंट पर जो ब्याज होती है वो एफडी के मुकाबले बहुत ही कम होता है। लेकिन एफडी पर 5 से 7 प्रतिशत ब्याज मिल सकता है। ऐसे में ऑटो स्वीप फैसिलिटी जुड़वाने पर सेविंग अकाउंट पर एफडी के जरिए अच्छा रिटर्न ले सकते हैं। जब कोई एफडी करवाते हैं तो उसमें एक निश्चित अवधि तक ब्याज जमा करना होता है। अगर बीच में एफडी तुड़वाते हैं तो पेनल्टी देनी होती है। लेकिन सेविंग अकाउंट में ये एफडी जुड़ने के कारण ऐसे किसी बंधन में नहीं रहते। कभी भी अपने अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं।
ऐसे चालू होगी यह सर्विस?
बैंक अपने कस्टमर्स को यह सर्विस प्रोवाइड कराने के लिए अलग-अलग मीडियम देते हैं। यहां SBI के ग्राहकों के लिए यह फैसिलिटी चालू कराने के एसबीआई ग्राहक इसे इंटरनेट बैंकिंग और YONO ऐप के जरिए चालू कर सकते हैं। इसी तरह से अन्य बैंक भी ये सुविधा अपने ग्राहकों को देते हैं।

