US China News: चीनी नागरिक पर्यटक बनकर कर रहे अमेरिकी सैन्य ठिकानों की जासूसी, FBI ने बताया खतरा

इंटरनेशनलUS China News: चीनी नागरिक पर्यटक बनकर कर रहे अमेरिकी सैन्य ठिकानों...

Date:

US China News: चीनी नागरिक पर्यटक बनकर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहे हैं। एफबीआई ने इसको लेकर खतरा जताया है। अमेरिका के एफआईआई अधिकारियों का मानना है कि चीनी सरकार सुरक्षा संबंधित कुछ मामलों में चीनी नागरिकों के द्वारा रिपोर्ट तैयार कर रही है। एफबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि सूचना और बैदधिक संपदा अधिकार के लिए सबसे बड़ा खतरा चीन है।

संवेदनशील स्थानों पर पहुंचने की कोशिश

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने 100 ऐसी घटनाओं पर नजर रखी है। जिसमें चीनी नागरिक पर्यटक के रूप में सैन्य ठिकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर कई बार पहुंचने की कोशिश में हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने ऐसी घटनाओं को देश के लिए खतरा बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा विभाग, एफबीआई और अन्य एजेंसियों ने इन घटनाओं को कम करने के लिए समीक्षा की थी।

सैन्य अड्डों में घुसने वाले गेट क्रैशर्स

जिसमें बिना अनुमति के सैन्य अड्डों में घुसने वाले गेट क्रैशर्स शामिल थे। रिपोर्ट में बताया कि न्यू मैक्सिको में अमेरिकी मिसाइल रेंज में चीनी नागरिक घुसपैठ करते हुए पकड़े गए हैं। फ्लोरिडा के सरकारी रॉकेट लॉन्च साइट के पास स्कूवा डाइवर बनकर गंदे पानी में तैरते हुए चीनी नागरिक पाए गए।

बौद्धिक संपदा अधिकार के लिए चीन सबसे बड़ा खतरा

एफबीआई का मानना है कि चीनी सरकार सुरक्षा संबंधी कुछ मामलों में नागरिकों के द्वारा रिपोर्ट तैयार कर रही है। एफबीआई प्रवक्ता ने कहा कि हमारे सूचना और बौद्धिक संपदा अधिकार के लिए चीन सबसे बड़ा खतरा है। एक अन्य सूत्र के अनुसार हाल में चीनी नागरिकों का एक ग्रुप अलास्का के फोर्ट वेनराइट पहुंचा था। उन्होंने कमर्शियल होटल के रिजरवेशन होने का दावा किया। दरअसल, फोर्ट वेनराइट आर्कटिक युद्ध पर केंद्रित अमेरिकी सेना के 11वें एयरबोर्न डिविजन घर है।

प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने सैनिकों की रक्षा के लिए स्थानीय, राज्य और संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों, खुफिया विभाग और विदेशी साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि घटनाएं अधिकांश ग्रामीण इलाकों में हो रही हैं। जहां सेनाओं द्वारा पकड़े जाने के बाद चीनी नागरिक पर्यटक होने का दावा कर कहते हैं कि वे रास्ता भटक गए। पूर्व अधिकारी ने चीन की इस हरकत की निंदा करते हुए कहा कि चीनी ने इसे एक खेल बनाया है और अपने नागरिकों को इसमें झोंक रहा है। उन्हें यह पता है कि अगर कोई पकड़ा गया तो क्या होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related