Site icon Buziness Bytes Hindi

तेलंगाना में किसानों का क़र्ज़ हुआ माफ़, राहुल बोले-जो कहा, करके दिखाया

rahul gandhi

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गाँधी ने राज्य के किसानों से वादा किया था कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो 15 अगस्त से पहले किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज वो वादा पूरा कर दिया। तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 15 अगस्त की डेडलाइन से पहले किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। कैबिनेट ने 31,000 करोड़ रुपये के कृषि कर्ज माफ करने को मंजूरी दे दी है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसके बाद सीएम ने कहा कि सरकार 15 अगस्त से पहले किसानों का कर्ज माफ कर देगी। इस बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के किसानों को बधाई दी। राहुल गांधी ने अपने एक्स सन्देश में तेलंगाना के किसान परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपके 2 लाख रुपये तक के सभी कर्ज माफ करके किसान न्याय के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिससे 40 लाख से ज्यादा किसान परिवार कर्ज मुक्त हो जाएंगे। राहुल ने , जो कहा, वो किया, यही नीयत और आदत भी है।’

राहुल ने कहा, हमारा वादा है कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आएगी, वह भारत का धन पूंजीपतियों पर नहीं, बल्कि भारतीयों पर खर्च करेगी।’ सीएम रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने वादों पर कायम है। हमारी नेता सोनिया गांधी ने अलग तेलंगाना राज्य बनाने का वादा किया था और हमने उसे पूरा किया। इसी तरह राहुल गांधी ने 2022 में वारंगल में किसानों के घोषणापत्र के दौरान कर्ज माफी का वादा किया था। हम इस वादे को भी पूरा करने जा रहे हैं।

Exit mobile version