किसानों ने फिर किया दिल्ली घेरने का एलान, हरियाणा में बंद हुआ इंटरनेट

नेशनलकिसानों ने फिर किया दिल्ली घेरने का एलान, हरियाणा में बंद हुआ...

Date:

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवा को कई जिलों में बंद करने का फैसला लिया है। हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर, मोबाइल नेटवर्क पर मिलने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं निलंबित कर दी गईं। हरियाणा सरकार का ये आदेश 11 फरवरी की सुबह 6 बजे से 13 फरवरी की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगा।

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर दिल्ली घेरने के लिए किसानों ने 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान किया है, किसानों के इस एलान से हरियाणा सरकार अलर्ट मोड में आ गयी है। किसानों के इस प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की अफवाहें ना फैले इस बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने इंटरनेट सेवाओं पर पाबन्दी लगाने का निर्णय लिया है। हरियाणा पुलिस ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए CRPF की 50 कंपनियां तैनात की हैं। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने किसानों से अगले सप्ताह होने वाले मार्च में बिना अनुमति के भाग नहीं लेने को कहा है और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त एक्शन की चेतावनी भी दी है।

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून बनाने सहित कई मांगों को स्वीकार करने के सिलसिले में केंद्र की मोदी सरकार पर दबाव बनाने को लेकर 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ मार्च की घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि इस मार्च में 200 से अधिक किसान यूनियन हिस्सा ले सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...