किसान-नौजवान-व्यापारी भाजपा का करेंगे सफाया: अखिलेश यादव

विधानसभा चुनावकिसान-नौजवान-व्यापारी भाजपा का करेंगे सफाया: अखिलेश यादव

Date:


किसान-नौजवान-व्यापारी भाजपा का करेंगे सफाया: अखिलेश यादव

लखनऊ। अखिलेश यादव का ताजा बयान – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को पीलीभीत में जनता को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेताओं पर झूठ बोलने के आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठों की पार्टी है। उसका हर नेता अपने कद के अनुसार झूठ बोलता है। छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं तो बड़ा नेता बड़ा और जो सबसे बड़े वाले नेता हैं वो सफेद झूठ बोलते हैं। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता एमएलसी व पूर्व मंत्री अहमद हसन को श्रद्धांजलि भी दी।

Read also: मुलायम सिंह को करना पड़ रहा है अखिलेश यादव के लिए प्रचार, भाजपा उम्मीदवार ने जीत ली है आधी लड़ाई : भाजपा

अखिलेश ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि इनकी पार्टी का झूठ दिल्ली से शुरू होता है और जमीन तक बोला जाता है। सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं को किसानों के दुःख और संकट की समझ नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। किसान-नौजवान, व्यापारी भाजपा का सफाया कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन काले कानून लाकर किसानों की फसल और जमीन को हड़पने की साजिश रची थी। लेकिन हमारे किसानों ने आंदोलन के बल पर भाजपा सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पर मजबूर कर दिया। काका अर्थात काले कानून गए जो वापस चले गए हैं, अब बाबा भी जाएंगे। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को भाजपा सरकार ने बहुत परेशान किया। भाजपा ने किसानों के खिलाफ मुकदमे लगवाए, प्रताड़ित किया, लखीमपुर खीरी में किसानों पर जीप चढ़ाकर उनकी हत्या की। अन्ना जानवरों के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, जानें भी जा रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मदद करने के बजाय गर्मी निकालने की बात करती है। वह गर्मी निकालने की बात करते हैं समाजवादी सरकार बनने पर हम नौजवानों के लिए सरकारी विभागों में नौकरियां निकालेंगे। युवाओं का भविष्य बनाएंगे। माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन 3 गुना बढ़ा कर देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने नौकरी नहीं लगवाई, पूरे प्रदेश भर में पोस्टर लगाए। घूम घूम कर नौकरियां देने का झूठा प्रचार किया। इसी तरह से स्मार्टफोन और टैबलेट देने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। भाजपा सरकार से लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। भाजपा सारी सरकारी संस्थाओं को बेच रही है। सब संस्थाएं बिक जाएंगी तो नौजवानों को नौकरी और आरक्षण कहां से मिलेगा। उन्होंने कहा बीजेपी सरकार ने लखनऊ में बड़े-बड़े इन्वेस्टर मीट कराए, लेकिन कोई उद्योग और कंपनियां नहीं लगी। भाजपा झूठा प्रचार करती है। जनता इस झूठ को समझ गई है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य और भाग्य को बचाने का चुनाव है। भाजपा ने कोरोनाकाल में गरीबों को अनाथ छोड़ दिया। मरीजों के लिए दवाई और ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार दुगना हो गया। भाजपा सरकार के संरक्षण में आम जनता का बैंकों में रखा पैसा लेकर उद्योगपति विदेश भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब और मिलीजुली संस्कृति को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की मदद करके सरकार बनाइए।

Read also: भाजपा झूठों की पार्टी है : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर के लोगों ने बहुत संघर्ष किया है। अब यहां साइकिल की जगह कुछ और नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कहने को भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन आप देख लेना इनके बूथों पर मक्खी मारने वाला भी मिलने वाला नही है। भाजपा नेताओं के भाषण सुनिये इनमें एक दूसरे से कंपटीशन है कि झूठ ज्यादा कौन बोल सकता है। भारतीय जनता पार्टी के लिए मौसम इस बार बहुत खराब है क्योंकि उनके झूठ का हवाई जहाज नहीं उतर पाया है। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान 15 दिन के अंदर करने का काम करेंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी। समाजवादी सरकार में आईटी क्षेत्र में 22 लाख को रोजगार मिलेगा। समाजवादी पेंशन योजना में 18 हजार रू0 प्रतिवर्ष मिलेगा। प्रत्येक फसल के लिए एमएसपी दी जाएगी। नौजवानों को लैपटॉप बांटेंगे। राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी। पूर्व सीएम ने कहा कि ये लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। इस सरकार को किसी की भी परवाह नहीं है। जलियांवाला बाग की कहानी आजाद भारत में लखीमपुर में दोहराई गई जहां किसानों को जीप से कुचल कर मार दिया गया। जनता इस सबको भूलेगी नहीं। वह भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी है। भाजपा को इस चुनाव में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related