Farmani Naaz New Song: हर हर शंभू के बाद अब फरमानी नाज का हरे कृष्णा धूम मचाने को तैयार

एंटरटेनमेंटFarmani Naaz New Song: हर हर शंभू के बाद अब फरमानी नाज...

Date:

खतौली। मुस्लिम भजन गायिका फरमानी नाज हर-हर शंभु के बाद अब कृष्ण जन्मअष्टमी पर हरे कृष्णा हरे कृष्णा गाना गाकर धूम मचाने केे लिए तैयार है। बता दें कि कांवड़ के दौरान हर हर शंभू गाने से सुर्खियों में आई सिंगर फरमानी नाज ऐसे गाने गाकर मुस्लिम कटटरपंथियों के निशाने पर हैं। यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज के गाने हर-हर शंभू ने कांवड़ यात्रा के दौरान खूब धूम मचाई थी। इस गाने को लाखों लोगों ने देखा था। अब हर हर शंभू की तर्ज पर ही कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’ भजन फरमानी नाज द्वारा रिकॉर्ड किया है। यह भजन फरमानी नाज अपने यू-ट्यूब चैैनल पर अपलोड करेगी। फरमानी नाज के भाई फरमान नाज ने जानकारी दी है कि हरे कृष्णा हरे कृष्णा गाना फरमानी नाज ने कृष्ण जन्माष्टमी के लिए गाया है। बता दें कि इस समय जिला मुजफ्फरनगर के गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी फरमानी नाज अपनी दमदार आवाज की बदौलत सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फरमानी नाज के दमदार आवाज का जादू इस समय सोशल मीउिया पर जादू बिखेरा रहा है। अपनी इसी आवाज की बदौलत फरमानी नाज ने एक अलग पहचान बनाई है। यू-ट्यूब पर फरमानी नाज के गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर शंभू भक्ति गीत गाकर फरमानी नाज को अपने धर्म के कटटरपंथियों का भारी विरोध झेलना पड़ा था। कटटरपंथियों ने फरमानी नाज को धमकी तक दे डाली थी। जिसके बाद उन्होंने गांव छोड़ दिया था और नोएडा में जाकर रहने लगी थीं। 

Read also: बॉलीवुड अभिनेता हसन ज़ैदी शहर में

उलेमाओं ने फरमानी नाज के गायन को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध किया था। मुस्लिम उलमाओं ने फरमानी नाज के इस तरह गाने पर तरह-तरह के सवाल भी उठाए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म काफी हंगामा हुआ था। वहीं फरमानी नाज के समर्थन में युवाओं के आने से उसका आत्मबल भी बढ़ा था। फरमानी नाज के गांव छोड़ने के बाद उसके परिजन भी गांव में भयभीत होने लगे थे और अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए उन्होंने भी कटटरपंथियों के डर से गांव छोड़ दिया था।  फरमानी नाज का कहना है कि वो एक सिंगर हैं और सिंगर का कोई धर्म नहीं होता। वह तो एक कलाकार होता है। यू टयूब गायिका फरमानी नाज और उनके भाई फरमान नाज ने कहा कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले ही ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’ भजन यू टयूब पर रिलीज किया जाएगा। भजन को रिकार्ड किया जा चुका है। उसको जल्द ही यूटयूब पर रिलीज कर दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related