मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौर की कोरोना संक्रमण से मौत

बॉलीवुडमशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौर की कोरोना संक्रमण से मौत

Date:


मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौर की कोरोना संक्रमण से मौत

संगीत की दुनिया में मशहूर नदीम-श्रवण की जोड़ी टूट गई. गुरुवार को म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ का मुंबई के एसएल रहेजा अस्पताल में निधन हो गया. वह कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे. उन्हें कई चिकित्सीय समस्याएं भी थीं और वह वेंटिलेटर पर थे. रहेजा अस्पताल की डॉ कीर्ति भूषण ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि श्रवण राठौड़ का कोरोना के चलते मल्टीऑर्गन फेल्योर होने से निधन हो गया.

श्रवण राठौड़ को हृदय से संबंधित गंभीर समस्याएं थीं. मधुमेह और कोरोना ने सेहत को और बिगड़ दिया था. उनके बेटे संजीव को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि वो भी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे.

म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ 66 वर्ष के थे. वह अपने पीछे 2 बेटों संजीव और दर्शन को छोड़ गए हैं. 90 के दशक में नदीम-श्रवण की जोड़ी बेहद मशहूर थी. उनकी हिट फिल्मों में आशिकी, दिल है कि मानता नहीं, साजन, परदेश, सड़क समेत कई और शामिल हैं.

हालांकि, 2000 की शुरुआत में नदीम देश से बाहर चले गए और संगीतकार नदीम-श्रवण जोड़ी दूर हो गई. म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में उनकी आखिरी फिल्म 2009 में डू नॉट डिस्टर्ब थी.

नदीम और श्रवण ने अपने करियर के दौरान कई अवॉर्ड्स जीते. उन्हें फिल्म आशिकी, राजा हिंदुस्तानी, साजन और दीवाना फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. वहीं श्रवण के भाई रूप कुमार राठौड़ और विनोद राठौड़ भी सिंगर्स हैं. दोनों ही कई हिट सॉन्ग्स दे चुके हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...