यहां जाने ऐसे भारतीय स्मारकों के बारे में जिन्हें महिलाओं ने बनवाया था

ट्रेवलयहां जाने ऐसे भारतीय स्मारकों के बारे में जिन्हें महिलाओं ने बनवाया...

Date:


यहां जाने ऐसे भारतीय स्मारकों के बारे में जिन्हें महिलाओं ने बनवाया था

भारतीय इतिहास में महिला शासकों की कमी नहीं है, इन्होने अपनी विरासत को मज़बूत बनाने के लिए कई स्मारकों का निर्माण किया था | इन महिला शासकों ने कई ऐसे खूबसूरत स्मारक बनाएं जिसमें बारीक नक्काशी, वास्तुकला और एतिहासिक का महत्व साफ दिखता है। तो आईये जानते है ऐसे ही कुछ  प्रसिद्ध स्मारकों के बारे में जिनका निर्माण महिलाओं ने कराया था।

हुमायूं का मकबरा:

हुमायूं का मकबरा भारत के प्रसिद्ध मकबरों में से एक है, इसका निर्माण हुमायूं की बेग़म, हामिद बानो बेग़म ने करवाया था। ये फ़ारसी और भारतीय शैली को मिलाकर बनाई गई सबसे पुरानी रचनाओं में से एक है।  

Read also: बेहद ही खूबसूरत देश है मॉरीशस, जरूर जाए घूमने

इतिमाद-उद-दौला का मक़बरा:

महारानी नूर जहां ने भारत में संगमरमर का सबसे पहला मकबरा अपने पिता मीर गयास बेग की याद में बनवाया था | ये मकबरा ख़ज़ाने के बक्से की तरह दिखता है, जिसमे लाल और पीले बालू के पत्थर पर बारीक काम किया गया है।

रानी की वाव:

रानी की बावली दुनिया की सबसे पहली वाव है जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत धरोहरों में शामिल किया गया है | ये वाव को रानी उदयमति द्वारा अपने पति राजा भीमदेव प्रथम की याद में बनवाया गया था। 

Read also: प्राचीन गुफाएं देखने के लिए इन जगहों की जरूर करें सैर

मिरजान किला:

मिरजान किला कर्नाटक के पश्चिमी तट पर बसा है, ये किला ऊंची दीवारों और ऊंचे गढ़ों की डबल परत से घिरा हुआ है | ये गरसोप्पा की रानी, चेन्नाभैरादेवी द्वारा बनवाया गया, जिन्हे रैना दे पिमेंता भी कहा जाता था मतलब काली मिर्च की रानी है | ये नाम ऐसा इसीलिए है क्योकि जिस जगह पर शासन करती थीं वहां काली मिर्च की ज्यादा पैदावार होती थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...