फखर ज़मान ने एकदिवसीय में खेली 193 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी

स्पोर्ट्सफखर ज़मान ने एकदिवसीय में खेली 193 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी

Date:


फखर ज़मान ने एकदिवसीय में खेली 193 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी

पाकिस्तानी टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी यादगार 193 रनों की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े।

जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के 342 रन के लक्ष्य का पीछा करने में फखर ज़मान टीम के लिए एक संकट मोचक की तरह खेले लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके, उन्होंने पाकिस्तान के लिए 193 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली।

फखर ज़मान बदकिस्मती से उस समय रन आउट हुए जब पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ सईद अनवर की 194 रनों की पारी से आगे निकलने के बिलकुल करीब थे.

फखर ज़मान की पारी की आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भी सराहना की और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसके आंकड़े साझा किए।

दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत के बावजूद, फखर जमान को आज के मैच में शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related