मेरठ में कोरोना विस्फोट, मिले 91 नये कोरोना मरीज

मेरठ रीजनमेरठ में कोरोना विस्फोट, मिले 91 नये कोरोना मरीज

Date:


मेरठ में कोरोना विस्फोट, मिले 91 नये कोरोना मरीज

लोग बिना मास्क पहने सड़कों पर घुम रहे

प्रशासन सिर्फ बैठक कर चिंता जता रहा

मेरठ। मेरठ में आज 91 कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन की चिंताएं बढ़ गयी हैं। गंगानगर के आई ब्लाॅक में आज 13 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गंगानगर में मिले संक्रमित टैंट हाउस का कारोबार करते हैैं। आशंका जताई जा रही है की भीड़भाड़ वाले इलाके में रहने और कारोबार करने वाले इन संक्रमितों के संपर्क में अनेक लोग आये होंगे जिनमें संक्रमण फैल हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार आज 4753 सैंपलों की जांच की गयी। आज मिले रिकार्ड 91 मरीजों ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। आज भी कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और 30 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। आज मिले 91 मरीजों के साथ जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 22107 हो गयी है। कोरोना संक्रमण से 410 मरीज जान गवां चुके हैं।

ये भी पढ़ें : पुणे ने मुंबई को पीछे छोड़ा, महाराष्ट्र में 57 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज

लोग लापरवाह तो प्रशासन लेटलतीफ

कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने के लिये मास्क न पहनने वाले और सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले लोग तो जिम्मेदार हैं ही लेकिन प्रशासन की लेटलतीफी भी कोरोना मरीजों की संख्या मे इजाफा कर रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन कराये जाने के निर्देश जारी किये जाने के बावजूद मेरठ प्रशासन इस ओर सख्त कदम नहीं उठा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई बैठकों में चिंता जाहिर करने तक ही सीमित है। जबकि प्रशासन को चाहिये की वह पहले की तरह मास्क न पहनने वाले और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाये। प्रशासन इस कार्रवाई मे जितना लेटलतीफी बरतेगा कोरोना संक्रमण उतना ही बढ़ता जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...