सावधान! fake travel agent के जाल में फंसने से पहले जान ले ये बात

उत्तराखंडसावधान! fake travel agent के जाल में फंसने से पहले जान ले...

Date:

देहरादून। चार धाम यात्रा अब शुरू हो चुकी है। बदरीनाथ धाम के कपाट भी आगामी 8 मई को खोल दिए जाएंगे। वहीं अब चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। यात्रियों की भीड़ होने से अब वाहनों की बुकिंग फुल हो चुकी है। आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन के अलावा टैक्सी पार्किंग के आसपास फर्जी ट्रेवल एजेंट अब सक्रिय हो रहे हैं। 

Also Read : Uttarakhand News : चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जारी की हेल्थ एडवाइजरी, ऐसे बरते सतर्कता

ये फर्जी ट्रेवल एजेंट कन्फर्म बुकिंग करने का भरोसा देकर श्रद्धालुओं से रुपये ऐठ रहे हैं। पूरे सीजन चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से ये फर्जी ट्रेवल एजेंट दर्जनों घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे में अगर चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो ऋषिकेश में फैले इन फर्जी ट्रेवल एजेंटों से जरा सावधान रहें। चारधाम यात्रा जब अपने पूरे पीक पर होती है तो यात्रा पर जाने के लिए वाहनों की भारी कमी हो जाती है। ऐसे में बुकिंग पूरी होने पर श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए वाहन नहीं मिलते। ऐसे में फर्जी ट्रेवल एजेंट आईएसबीटी स्थित पंजीकरण केंद्र, रेलवे स्टेशन और बाजारों के अलावा टैक्सी पार्किंग के आसपास अपना अडडा जमा लेते हैं। 

पुलिस को इनके ऊपर शक न हो इस कारण से ये लोग सामान्य यात्री की तरह ही रहते हैं। फर्जी ट्रेवल एजेंट बुकिंग न होने से परेशान यात्रियों को पहचान लेता हैं। इसके बाद फर्जी ट्रेवल एजेंट श्रद्धालुओं को वाहन बुक का भरोसा दिलाते हैं। कई बार अपने साथियों को फोनकर श्रद्धालुओं की बुकिंग का नाटक कर भरोसा जीतते हैं। फर्जी ट्रेवल एजेंट वाहन बुक करने के लिए एडवांस रुपये मांगते हैं। यात्री असुविधा से बचने के लिए उसको रुपये दे देता हैं। इसके बाद फर्जी ट्रेवल एजेंट एडवांस लेकर फरार हो जाता है। 

Also Read : Uttarakhand News : चार धाम यात्रा में अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत

वाहन बुक कराते समय रखे ध्यान :

चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन बुक कराते समय ध्यान रखे कि परिवहन विभाग से पंजीकृत कंपनी से वाहन बुक करें। बुकिंग न होने पर परेशान न हों, इसके लिए अधिकृत वाहन बुकिंग सेंटर पर बात करें। वाहन की बुकिंग में समस्या है तो चारधाम यात्रा रोटेशन संचालन समिति के आफिस में संपर्क करें। कोई फर्जी ट्रेवल एजेंट अगर परेशान कर रहा है तो उसकी सूचना स्थानीय पुलिस या नजदीकी कार्यालय को देंं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related