आरोपियों से लाखों की नकली करेंसी बरामद, खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ
सहारनपुर। देवबंद में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। मंडी कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को नकली नोट बाजार में खपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3.86 लाख रुपये की नकली करेंसी भी बरामद की गयी है। आरोपियों ने बताया कि देवबंद, नानौता आदि स्थानों पर मशीन से करेंसी को छापा जाता है। पचास प्रतिशत कमीशन पर वह नकली नोट लेकर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की, देहरादून के बाजारों में चलाते थे। खुफिया विभाग की कई एजेंसियों ने भी आरोपियों से पूछताछ की है।
एसएसपी डा. एस चन्नपा पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की दोपहर में मंडी कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने मोहल्ला सराय मर्दान अली में चेकिंग के दौरान चार संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। तलाशी में आरोपियों के पास से 3.86 लाख रुपये मिले जिनमें सभी नोट 500 रुपये के हैं। मिले। थाने पर लाने के बाद रुपये चेक किए तो सभी नोट नकली मिले। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पचास प्रतिशत कमीशन पर देवबंद के गांव थेतकी निवासी उस्मान और नागल थानाक्षेत्र के मोहल्ला तास्सीपुर निवासी तौसिफ पुत्र अफजाल से नकली नोट लेकर आते हैं। उस्मान और तौसिफ देवबंद, नानौता आदि जगहों पर नकली करेंसी छापते हैं। आरोपितों ने बताया कि देवबंद में यह नकली नोट बनते हैं। देवबंद से वह 50 फीसद के कमिशन पर लेकर आते हैं। वह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की, देहरादून के बाजारों में नकली नोटों को चलाते थे।
पकड़े गये आरोपी मोहम्मद इनामुर्रहमान पुत्र हफीजुर्रहमान सराय मर्दान अली थाना मंडी, नौशाद पुत्र आकिल निवासी खुर्शीदनगर खाताखेड़ी, वाजिद पुत्र मोउनुद्दीन निवासी मोहल्ल मुतरीबान, अब्दुला पुत्र अब्दुल मलिक निवासी मोहल्ला खटीकों से एलआइयू, आइबी ने भी पूछताछ की है। इस मामले में विदेशी कनेक्शन होने की संभावना तलाशी जा रही है।

