13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द आएगा Instagram का नया वर्जन, जानिए क्या होगा खास

टेक्नोलॉजी13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द आएगा Instagram...

Date:


13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द आएगा Instagram का नया वर्जन, जानिए क्या होगा खास

 Instagram प्रोडक्ट के वाइस प्रेसिडेंट विशाल शाह BuzzFeed को दिये इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। शाह के मुताबिक Instagram के दो वर्जन होंगे। एक वर्जन 13 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए होगा। जबिक दूसरे वर्जन में 13 साल से कम उम्र के युवाओं को सुरक्षित मोड से Instagram के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा, जो पहली बार Instagram का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

बच्चों के लिए आएगा Instagram का नया वर्जन 

बता दें के मौजूदा वक्त में Instagram की पॉलिसी 13 साल से कम उम्र के बच्चों को Instagram के इस्तेमाल की मंजूरी नहीं देता है। साथ ही बच्चे अपने पैरेंट्स और मैनेजर के सुपरविजन में एक Instagram का इस्तेमाल कर सकते हैं। BuzzFeed की रिपोर्ट के मुताबिक किड्स फोक्स्ड Instagram वर्जन का काम Instagram के हेड Adam Mosseri देखेंगे। जबकि इसका नेतृत्व Facebook के वाइस प्रेसिडेंट Pavni Diwanji करेंगे, जो पहले Youtube किड्स का नेतृत्व करते थे। यह Google के सब्सिडियरी का चाइल्ड फोकस्ड प्रोडक्ट है। साथ ही इंस्टाग्राम में पैसेंटल कंट्रोल दिये जाने की भी तैयारी चल रही है।  

यूके बेस्ड नेशनल सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू चिल्ड्रेन की रिपोर्ट के मुताबिक Instagram पर बच्चों से जुड़े सबसे ज्यादा केस मौजूद हैं। इसमें पिछले तीन साल में काफी इजाफा दर्ज किया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों के लिए अलग ऐप बनाने का दबाव बढ़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related